Death Due To Getting Stuck In Sugarcane Machine : गोलगप्पे खाने के दौरान गन्ने की मशीन में ओढ़नी फंसने से महिला की मौत

इंडिया न्यूज, पाली।

Death Due To Getting Stuck In Sugarcane Machine : पाली में गोलगप्पे खाने के दौरान गन्ने की मशीन में ओढ़नी फंसने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 32 साल की एक महिला गोलगप्पे खा रही थी। पास ही गन्ने की जूस निकालने की मशीन थी। अचानक गोलगप्पे खाने के दौरान महिला की ओढ़नी गन्ने का जूस बनाने की मशीन में फंस गई। महिला की चीख सुनकर सभी घबरा गए। पति ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और महिला की मौत हो चुकी थी।

महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के बाद हुआ यह घटना Death Due To Getting Stuck In Sugarcane Machine

पाली के सांडेराव थाना प्रभारी सरजिल मलिक ने बताया कि तखतगढ़ क्षेत्र के बिठूड़ा पिरान की शांति कंवर (32) पत्नी सुरेश सिंह राजपुरोहित महाशिवरात्रि पर निम्बेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने गई थी। उसके साथ पति, सास-ससुर और दो बच्चे भी थे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पूरा परिवार गोलगप्पे खाने के लिए रुक गया। पास में ही गन्ने का जूस निकालने वाला ठेला लगा था।


जूस निकालने की मशीन में ओढ़नी फंसने से हुआ यह हादसा Death Due To Getting Stuck In Sugarcane Machine

हवा के कारण शांतिदेवी की ओढ़नी गन्ने के जूस निकालने वाली मशीन में फंस गई। परिवार के लोग कुछ समझते उससे पहले ही महिला के गले में ओढ़नी लिपट गई। पति सुरेश सिंह ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। महिला को तुरंत ही फालना और बाली अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूरे परिवार का है बुरा हाल Death Due To Getting Stuck In Sugarcane Machine

महिला की मौत के बाद पूरे परिवार का बुरा हाल है। महिला की मौत के बाद जहां उसके बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं उसकी सास की तबीयत बिगड़ गई। घबराहट के चलते वह बेहोश हो गई। परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां सास का इलाज चल रहा है। Death Due To Getting Stuck In Sugarcane Machine

Also Read : Bharatpe Co-Founder Ashneer Grover ने दिया कपंनी से इस्तीफा

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago