जयपुर में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे चुनाव की तैयारी,जानिए पूरी खबर

Jaipur: आज जयपुर संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ हो जाएगा। आज का संभाग कार्यक्रम सांगानेर स्टेडियम में होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सतविंदर सिंह रंधावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार को घेरने और प्रदेश में आगामी 9 महीने के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह एक्टिव मोड में है।

5 जिलों से जुटेंगे कई हजार कांग्रेस कार्यकर्ता

दरअसल जयपुर संभाग के तहत आने वाले जयपुर, अलवर, दौसा, झुंझुनूं और सीकर जिले से हजारों कार्यकर्ता आज जयपुर पहुंचेंगे। बता दें कि 5 जिलों के करीब 10 हजार लोगों को जयपुर लाने का टारगेट दिया गया है। सम्मेलन में मंत्री- विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी और प्रमुख कांग्रेसन को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 500- 500 लोगों को जयपुर लाने का लक्ष्य विधायकों और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेताओं को दिया गया है।

कई कार्यकर्ताओं को आज मिलेगा बोलने का मौका

संभाग स्तरीय कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के सामने बोलने का मौका मिलेगा, जिसमें कार्यकर्ता अपनी शिकायतें और सुझाव भी मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।इससे पहले आज सुबह 11 बजे से कोटा संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोटा संभाग के तहत आने वाले जिलों के कांग्रेस जन सम्मेलन में जुटेंगे।

SHARE
Deepika Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago