होम / कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने CM गहलोत को लिखीं चिट्ठी, कर्मचारियों की मांगों पर लगाई गुहार

कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने CM गहलोत को लिखीं चिट्ठी, कर्मचारियों की मांगों पर लगाई गुहार

• LAST UPDATED : April 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Harish Chowdhary Barmer : राजस्थान के बाड़मेर से बायतु विधायक हरीश चौधरी (Harish Chowdhary) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को पत्र लिखकर मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण कर उन्हें राहत देने की मांग की है। विधायक हरीश चौधरी ने पत्र में बताया कि वर्तमान में प्रदेश में महंगाई राहत शिविर और प्रशासन गांव के संग अभियान चल रहे हैं। बता दें, अभियान में मंत्रालयिक कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण सरकार की मंशा के अनुसार इन शिविरों में मंत्रालयिक कर्मचारियों से संबंधित कार्य बाधित हो रहे हैं। चौधरी ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख 4 मांगों का जिक्र करते हुए सीएम अशोक गहलोत को की मांगें पूरी करने की मांग रखी।

हरीश चौधरी ने CM गहलोत को लिखीं चिट्ठी

पदोन्नति के प्रथम पद वरिष्ठ सहायक की ग्रेड-पे समकक्ष अन्य केंद्र या ग्राम विकास अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक के अनुरूप 2800 के स्थान पर 3600 की जाए। सहायक प्रशासनिक अधिकारी की ग्रेड पे 4200, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की ग्रेड पे 6600 और संस्थापन अधिकारी की ग्रेड पे 7600 की जाए। वहीं अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग में संस्थापन के बाद 7 वां नवीन पद ग्रेड पे 8700 का मुख्य संस्थापन अधिकारी के पदनाम से सृजित किया जाए। ऐसी पदोन्नति की व्यवस्था समान कैडर में उपलब्ध हैं।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox