राजस्थान में 6 जिलों से होकर निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राज्य में करीब 500KM का सफर करेगी तय

इंडिया न्यूज़, Rajasthan News (Congress Bharat Jodo Yatra): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) जल्द शुरू होने जा रही है। कांग्रेस यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकल रही है। वहीं इस यात्रा में राजस्थान को भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल होंगे। वहीं राजस्थान में अगले साल चुनाव भी होने वाले हैं। उससे पहले इस यात्रा को कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

6 जिलों से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के 6 जिलों से गुजरेगी। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में यह यात्रा राजस्थान में पहुंच सकती है। वहीं इस यात्रा के दौरान राज्य में पार्टी की ग्राउंड रियलिटी भी देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि इस यात्रा में राजस्थान से चुनिंदा नेता ही शामिल होंगे। यात्रा के दौरान हर दिन सभाएं होंगी। इनमें राहुल गांधी भी भाषण देंगे।

राहुल गांधी पूरे समय यात्रा में रहेंगे शामिल

कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होगी। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। अभी तक के कार्यक्रम के हिसाब से देखा जाए तो राहुल गांधी पूरे समय यात्रा में रहेंगे। वहीं अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव हैं। माना जा रहा है कि इस यात्रा से सियासी माहौल का भी अनुमान लग जाएगा। इस यात्रा को ग्राउंड कनेक्ट के हिसाब से भी अहम माना जा रहा है।

उठ सकता है ईआरसीपी का मुद्दा

राजस्थान में जिन जिलों से यह यात्रा होकर गुजरेगी। ये जिले ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) वाले जिले हैं। यात्रा के दौरान कांग्रेस ईआरसीपी का मुद्दा उठा सकती है। वहीं इससे पहले भी इन जिलों में राहुल गांधी रोड शो कर चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने रोड शो किया था। उन्होंने झालावाड़ से कोटा और धौलपुर के मनिया से दौसा के महुवा तक मेगा रोड शो किया था।

ये भी पढ़ें : तकनीकी खराबी के चलते सेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, धोलीपाल गावं में खेत में उतरना पड़ा

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago