होम / बारी-बारी कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया और बारी-बारी दोनों ने राजस्थान को लूटा-सीएम केजरीवाल

बारी-बारी कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया और बारी-बारी दोनों ने राजस्थान को लूटा-सीएम केजरीवाल

• LAST UPDATED : March 14, 2023

जयपुर: (Tiranga Yatra) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार यानी 13 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राजस्थान के जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। केजरीवाल ने कहा कि 1993 से भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर बारी-बारी से राजस्थान को लूटा है। ये भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, लेकिन आज तक किसी को जेल नहीं भेजा।

इनकी आपस में सेटिंग है। दोनों पार्टियों के अंदर सीएम की कुर्सी के लिए लड़ाई चल रही है। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूल ठीक कर दिए तो इन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्हें जेल भेज दिया। ये स्कूल नहीं बना सकते। राजस्थान में भी दिल्ली जैसे शानदार स्कूल-अस्पताल बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए ‘आप’ की ईमानदार सरकारी लानी होगी।

48 साल कांग्रेस ने राज किया है और 18 साल भाजपा ने-सीएम केजरीवाल

जयपुर में तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक राजस्थान में 48 साल कांग्रेस ने राज किया है और 18 साल भाजपा ने राज किया है।

अब कांग्रेस और भाजपा वाले ये नहीं कह सकते हैं कि राजस्थान की जनता ने हमें मौका नहीं दिया। 48 साल बहुत होते हैं और 18 साल भी बहुत होते हैं। इसके बावजूद हम देख सकते हैं कि राजस्थान का क्या हाल है? राजस्थान में बहुत गरीब है। किसान-मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं।

किसानों को अपनी फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं। बेरोजगारी और महंगाई है और पेपर लीक हो रहे हैं। पूरे राजस्थान का बहुत बुरा हाल है। शहीदों की विधवा जब अपना हक मांगने जाती हैं, तो बेइज्जत करके वापस भेज दिया जाता है। 1993 से लेकर आज तक राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनती आई है। लोगों ने बारी-बारी कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया और बारी-बारी दोनों ने राजस्थान को लूटा।

कांग्रेस और भाजपा अलग-अलग पार्टियां नहीं हैं-केजरीवाल

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों में सीएम की कुर्सी को लेकर लड़ाई चल रही है। मैंने सुना है कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की बड़ी अच्छी बनती है। उनमें बड़ी गहरी दोस्ती है। अशोक गहलोत पर थोड़ी-सी आंच आ आए तो उनके लिए वसुंधरा पूरी भाजपा को खड़ी कर देती हैं।

बीच में सुनने में आया कि भाजपा वाले वसुंधरा राजे को हटा रहे हैं तो अशोक गहलोत ने उनके समर्थन में पूरी कांग्रेस को लगा दिया। कांग्रेस और भाजपा अलग-अलग पार्टियां नहीं हैं। एक ही वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत पार्टी है। राजस्थान चाहे जिसकी सरकार बना ले लेकिन सरकार तो वसुंधरा और गहलोत की ही चलेगी।

भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से 5-5 साल राजस्थान को लूटा-सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से पांच-पांच साल राजस्थान को लूटा। अभी तक जनता के पास कोई विकल्प नहीं था। भगवान ने अब झाड़ू भेज दी है, जो इस गंदगी की सफाई करेगा।

16 मार्च को पंजाब में ‘आप’ की सरकार को एक साल पूरे हो जाएंगे। पंजाब में 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी को मिली थी। बीजेपी को केवल दो सीट मिली। राजस्थान में भी जनता झाड़ू चलाने को तैयार है।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox