Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानसीएम गहलोत ने दी उल्टे झंडे को सलामी, जानिए पूरी खबर

सीएम गहलोत ने दी उल्टे झंडे को सलामी, जानिए पूरी खबर

Rajasthan: राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में सीएम अशोक गहलोत ने उल्टे तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण कर दिया। इसके सलामी भी दी गई, जब इस चूक का अहसास आयोजकों को हुआ तो उन्होंने तिरंगे को सीधा पहराया। दरअसल, निवाई की वनस्थली विद्यापीठ का शुक्रवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम था। इसमें सीएम अशोक गहलोत ने भी शिरकत की थी। लेकिन, वनस्थली विद्यापीठ में आयोजकों से एक बड़ी चूक हो गई। परेड ग्राउंड पर लगाए ध्वजारोहण के लिए लगाए गए तिरंगे को उन्होंने उल्टा लगा दिया।

- Advertisement -

सीएम गहलोत ने उल्टे झंडे को किया सीधा

सीएम गहलोत ने भी उल्टे झंडे का ध्वजारोहण किया और फिर सलामी भी दे दी। इसके बाद सीएम गहलोत ने परेड का निरीक्षण किया तो इस गलती का अहसास हुआ। जिसके बाद आयोजकों ने तिरंगे को उतारकर सही तरीके से फहराया। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, एसडीएम रविकांत, वृताधिकारी संदीप सारस्वत सहित पुलिस व प्रशासन के कई आला अधिकारियों ने गुरूवार को हेलीपेड परेड स्थल तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं वनस्थली विद्यापीठ की कुलपति ईना आदित्य शास्त्री, सिद्धार्थ शास्त्री, अंशुमान शास्त्री सहित विद्यापीठ प्रशासन से भी कार्यक्रम की जानकारी ली है।

यह भी पढ़े: राजस्थान के नेशनल हाइवे पर अब बढ़ेगा टोल टैक्स, जानिए कितना महंगा हुआ टोल टेक्स

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular