Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानआज गुजरात जाएंगे सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस ने दी विधानसभा चुनाव की...

आज गुजरात जाएंगे सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस ने दी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Rajasthan News: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय होने लगी है। वहीं इसको लेकर ही आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात जाएंगे। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव में अबकी बार रघु शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।

रघु शर्मा के साथ ही मंत्री और विधायकों का भी गुजरात पहुंचने का कार्यक्रम है। वे अहमदाबाद में पार्टी नेताओं संग बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले गुजरात में ही भाजपा को हराने की रणनीति तय हो सकती है।

सीनियर आब्जर्वर की भूमिका निभाएंगे सीएम गहलोत

2017 में गुजरात के प्रदेश प्रभारी रहे गहलोत को इस बार कांग्रेस आलाकमान ने गुजरात विधानसभा चुनाव में सीनियर आब्जर्वर बनाया है। वहीं उनके अलावा 23 पर्यवेक्षक भी राजस्थान के बनाए गए है। कहा जा रहा है कि उनके कहने पर ही रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने 1995 से लगातार गुजरात में जीत हासिल की है। वहीं इस बार कांग्रेस इस जीत के सिलसिले को तोडना चाहेगी। भाजपा का 2017 के चुनाव में सबसे कमजोर प्रदर्शन था। उस समय सीएम गहलोत ही प्रभारी थे।

पर्यवेक्षक बने मंत्री भी जा सकते हैं साथ

राजस्थान के मंत्रियों और विधायकों को पर्यवेक्षक लगाया गया है। माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और खनन एवं गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया और मंत्री सुखराम विश्नोई, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खेल मंत्री अशोक चांदना भी साथ जा सकते हैं। इसको गुजरात विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक लगाया गया है।

2017 में गुजरात प्रभारी रहते हुए छोड़ी थी छाप

कांग्रेस आलाकमान ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करते हुए। रघु शर्मा को गुजरात प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री को सीनियर आब्जर्वर बनाया है। वहीं भाजपा को उसके गढ़ गुजरात में भाजपा को हराने की जिम्मेदारी देते हुए सीएम गहलोत को फ्री हैंड दे दिया है।

वहीं 2017 में गुजरात प्रभारी रहते हुए गहलोत ने भाजपा को 100 सीटों से कम पर रोक दिया था। लेकिन सूरत में कांग्रेस की हर ने बजी पलट दी थी। वहीं इस बार फिर कांग्रेस आलाकमान ने भरोसा जताते हुए राजस्थान से सीएम अशोक गहलोत को फिर से गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 146 नए मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular