Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानसीएम गहलोत का गुजरात दौरा रद्द, दिल्ली में ईडी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन...

सीएम गहलोत का गुजरात दौरा रद्द, दिल्ली में ईडी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की बनाएंगे रणनीति

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस आलाकमान ने गुजरात विधानसभा चुनाव में सीनियर आब्जर्वर बनाया है। वहीं उनके अलावा 23 पर्यवेक्षक भी राजस्थान के बनाए गए है। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर ही सीएम गहलोत का गुजरात दौरा प्रस्तावित था। लेकिन अब इस दौरे को रद्द कर दिया गया है। सीएम गहलोत को इस दौरे पर अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अहमदाबाद नहीं जाएंगे।

आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम गहलोत

बताया जा रहा है कि आज शाम विशेष विमान से जयपुर से सीधे दिल्ली के जा हैं। जहां पर गहलोत ईडी के खिलाफ होने वाले विरोध-प्रदर्शनों की रणनीति तैयार करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी अशोक गहलोत दिल्ली में करीब एक सप्ताह रुके थे। उस समय भी गहलोत ही कांग्रेस के रणनीतिकार बने थे। वहीं इस बार भी सीएम गहलोत ही ईडी के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शनों के कमान संभालते नजर आ सकते हैं।

इस कारण करेगी कांग्रेस ईडी का विरोध

गौरतलब है कि सोनिया गांधी को ईडी के 21 जुलाई को ईडी के सामने पेश होना है। वहीं ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार गहलोत कल सुबह 10 बजे से एआईसीसी मुख्यालय से ईडी कार्यालय तक प्रस्तावित पैदल मार्च में शामिल होंगे। और उसके बाद विरोध प्रदर्शनों को लेकर रणनीति भी तैयार करेंगे।

राजस्थान में भी होगा विरोध-प्रदर्शन

कांग्रेस ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस आज राजस्थान में भी विरोध करेगी। बताया जा रहा है कि 21 और 22 जुलाई को 2 दिन धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को जयपुर के अंबेडकर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय के पर धरना दिया जाएगा। जिसमें प्रदेश के कांग्रेस नेता और विधायक, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। वहीं 22 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में धरने प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में पैर पसार रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में सामने आए 180 नए मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular