Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानChief Minister Ashok Gehlot का जोधपुर का तूफानी दौरा, विकास कार्यों का...

Chief Minister Ashok Gehlot का जोधपुर का तूफानी दौरा, विकास कार्यों का किया अवलोकन

बीएसएफ के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वहीं से सुरपुरा बांध पहंचे और बांध का अवलोकन किया।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, जोधपुर।
Chief Minister Ashok Gehlot : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को जोधपुर शहर का तूफानी दौरा कर विकास कार्यों का अवलोकन किया। बीएसएफ (BSF) के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वहीं से सुरपुरा बांध पहंचे और बांध का अवलोकन किया। अधिकारियों ने सीएम गहलोत को विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी दी। (Chief Minister Ashok Gehlot)

कन्वेंशन एंड कल्चरल सेंटर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पावटा पर निर्माणाधीन केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड का अवलोकन भी किया। सीएम गहलोत ने टाउन हॉल जाकर वहां चल रहे विस्तार कार्य को भी देखा। मुख्यमंत्री इसके बाद नागौर गेट इलाके में नया तालाब भी गए और वहां चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। अंत में मुख्यमंत्री गहलोत ने महिला पॉलिटेक्निक परिसर में बन रहे कन्वेंशन एंड कल्चरल सेंटर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया अधिकारियों ने नक्शे के जरिए उनको पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। (Chief Minister Ashok Gehlot)

कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से लागू करने के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का रास्ते में कई जगह लोगों ने स्वागत किया और उनको बड़ी-बड़ी फूल मालाएं पहनाई। लोगों ने जन कल्याणकारी बजट के लिए सीएम गहलोत का आभार जताया। रोडवेज बस स्टैंड स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्यमंत्री का कट-आउट के लिए हुए जमा थे। इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से लागू करने के लिए आभार जताया। (Chief Minister Ashok Gehlot)

Also Read : Road Accident in Jaipur : तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

Also Read : Border Security Force : सीएम गहलोत ने कहा-सीमा सुरक्षा बल के जवान हर चुनौती से निपटने के लिए मुस्तैद

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular