Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानChandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कितने...

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कितने बजे और कैसे देख सकेंगे?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Chandra Grahan 2023: वैशाख पूर्णिमा पर आज साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। बता दें कि तीन खगोलीय पिंड सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी लाइन में आ जाएंगे। ये एक पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण होगा। यानी कि चांद पर पृथ्वी की सबसे बाहरी हल्की छाया पड़ेगी। यह चंद्र ग्रहण पारंपरिक ग्रहण से बिलकुल अलग होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी के उम्ब्रा से होकर गुजरता है। वहीं उम्ब्रा में चांद पर पृथ्वी की सबसे घनी छाया पड़ती है। ये चंद्र ग्रहण 4 घंटे 17 मिनट और 31 सेकंड तक चलेगा।

जानें भारत में कब दिखेगा साल 2023 का चंद्र ग्रहण और कितने बजे

भारत में चंद्र ग्रहण आज 8.44 बजे से शुरू हो जाएगा। फिर पूरे चांद पर ग्रहण 10.52 पर लग जाएगा। इसके बाद ग्रहण धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा। वहीं 6 मई को 1.1 बजे पर चंद्र ग्रहण पूरी तरह खत्म हो जाएगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण से पहले 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण भी देखने को मिला था। इस साल दो और ग्रहण होंगे। साल 2023 में 14 अक्टूबर को एक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। वहीं 28-29 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण उम्ब्रा होगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular