Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानChaitra Navratri 2023: अष्टमी में करें मां दुर्गा का ये खास उपाय,...

Chaitra Navratri 2023: अष्टमी में करें मां दुर्गा का ये खास उपाय, होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

- Advertisement -

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का आज आठवां दिन। आज के दिन महागौरी की विधि-विधान से उपासना की जाती है। आज के दिन को महा अष्टमी या दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। इस विशेष दिन पर जप, तप, हवन इत्यादि करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही दुर्गाष्टमी के दिन किए गए कुछ विशेष उपायों से भी साधक को धन, समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद मिलता है। तो आज हम आपको बताते है कुछ खास प्रभावशाली उपाय।

आज के दिन जरूर करें मां दुर्गा का ये उपाय

* चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां भगवती को लाल रंग की चुनरी में कुछ सिक्के और बताशे रख कर अर्पित करें। वहीं मान्यता ये भी है कि इस उपाय को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी जरूर होती हैं, और मन भी खूब प्रसन्न होता है।

* दुर्गा अष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास कम से कम नौ दीपक प्रज्वलित करें और फिर उनकी परिक्रमा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सभी प्रकार के रोग एवं दोष दूर हो जाते हैं।

* चैत्र अष्टमी के दिन मुख्यतः कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। इसलिए इस दिन कन्या पूजन के बाद कन्याओं को लाल रंग की चीज भेंट करें। ऐसा करने से मां भगवती की कृपा प्राप्त होती रहती है।

यह भी पढ़े: Rajasthan in Earthquake : राजस्थान में फिर से महसूस किए गए भूकंप के झटके

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular