Friday, June 28, 2024
Homeराजस्थानBroker Arrest: नाबालिग लड़कियों की खरीद फरोख्त में बड़ी गिरफ्तारी

Broker Arrest: नाबालिग लड़कियों की खरीद फरोख्त में बड़ी गिरफ्तारी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Broker Arrest: नाबालिग लड़कियों की खरीद फरोख्त मानले में अब पुलिस ने एक और गिरफ्तारी कर ली है। उन्होंने इस मामले में शामिल एक ब्रोकर को गिरफ्तार किया है जो इन मामलों में हमेशा से शरीक था। गरीब और नाबालिग लड़कियों को बिहार और अन्य राज्यों से मात्र कुछ हज़ार रुपयों में खरीद कर कोटा से लाखों रुपये में बेचा जा रहा है।

सर्टिफाइड दलाल गिरफ्तार

पुलिस ने अब नाबालिग लड़कियों की खरीद फरोख्त मामले में आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर राजस्थान पुलिस अब काफी चौकन्नी हो गयी है। हाल ही में पुलिस ने कोटा के प्रेम नगर में रहने वाले हेमंत पांचाल को इस मामले में दबोचा है।

पांचाल एक सर्टिफाइड दलाल है जो लड़कियों की दलाली करता है। उसके खिलाफ पहले से ही 4 मुकदमें दर्ज है। साथ ही इस कुकृत के अन्य आरोपियों में 2 महिलाओं की भी भागीदारी पता चली है। आरोपियों में २ महिलाओं सहित अन्य 6 लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है।

शादी का झांसा देकर बेच देते हैं

कोटा के उद्योगनगर में काफी समय से यह रैकेट चलाया जा रहा है। इस इलाके में लड़कियों को गुमराह करके लाया जाता है उसके बाद उनकी तस्करी कर दी जाती है। उद्योगनगर इलाके में बिहार-झारखण्ड जैसे अन्य राज्यों से गरीब बेचारी लड़कियों को शादी का झांसा देकर लाया जाता है और यहाँ से उन्हें बड़े दामों पर बेच दिया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार लड़कियों को 20 से 30 हज़ार रुपयों में खरीद कर यहाँ कोटा लाया जाता हैं और फिर उन्हें 5 से 10 लाख रुपयों में बेच दिया जाता है।

बाल कल्याण समिति का बड़ा रोल

हाल ही में बाल कल्याण समिति की मदद से पुलिस ने कुछ बदमाशों से तीन युवतियों को बचाया। कोटा में पुलिस ने बिहार के गया नामक स्थान से युवतियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला बाल कल्याण समिति नामक संस्था की मदद से लड़कियों को बचाया। वे इस अपराध के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफल रहे। उद्योग नगर में रहने वाले 66 वर्षीय त्रिलोकचंद मालपानी नामक व्यक्ति मूल रूप से बारां जिले के रहने वाले हैं और कोटा में व्यवसाय करते हैं।

Also read :

Health and Lifestyle: भारतीयों को हार्ट डिजीज का खतरा ज़्यादा, क्या है इनकी वजह

CM Bhajanlal Sharma : सीएम भजनलाल शर्मा का युवाओं को लेकर बयान, बोले- ‘आगे बहुत भर्तियां आने वाली हैं’

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular