Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानBJP State President Satish Poonia ने कार्यकर्ता के घर चकले पर बेली...

BJP State President Satish Poonia ने कार्यकर्ता के घर चकले पर बेली रोटियां, दरी पर बैठकर खाया खाना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सरूपगंज के दौरे पर रहे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, सिरोही।
BJP State President Satish Poonia : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) सोमवार को सरूपगंज के दौरे पर रहे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूनिया सरूपगंज के मीणावास में भाजपा कार्यकर्ता धीरा राम मीणा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने चकले पर रोटियां बेली और वहीं पर खाना भी खाया। (BJP State President Satish Poonia)

भाजपा कार्यकर्ता धीराराम मीणा के घर पहुंचे

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) सोमवार को सिरोही दौरे के दौरान आबूरोड से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। इस दौरान आबू विधायक समाराम गरासिया (Samaram Garasiya), पिण्डवाड़ा प्रधान नितिन बंसल (Nitin Bansal) के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद पूनियां मीणा वास में भाजपा कार्यकर्ता धीराराम मीणा (Dhiraram Meena) के घर पहुंचे। जहां उन्होंने धीराराम मीणा (Dhiraram Meena) की पत्नी धर्मी देवी (Dharmi Devi) से रोटियां बेलना सीखा और खुद भी रोटियां बेली। (BJP State President Satish Poonia)

पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने भी खाना खाया

इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने वहीं पर खाना भी खाया। पूनियां ने दरी पर बैठकर बाजरे और गेहूं की रोटी के साथ कढ़ी, आलू-मटर की सब्जी और खीर खाई। उनके साथ जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल (Devji Patel), पिण्डवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया (Samaram Garasiya), पिंडवाड़ा प्रधान नितिन बंसल (Nitin Bansal) सहित भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने भी खाना खाया। भाजपा कार्यकर्ता के घर जिला उपाध्यक्ष किरण राजपुरोहित (Kiran Rajpurohit), नरपतसिंह राणावत (Narpat Singh Ranawat), मगनलाल रावल (Maganlal Rawal) समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (BJP State President Satish Poonia)

Also Read : Major Fire In Sariska Forest आग वाले हिस्से में फंसे हैं कई जानवर, हेलिकाप्टर से आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास

Also Read : Corona Update 29 March 2022 : राजस्थान में लंबे समय के बाद पहली बार कोरोना केवल नौ मामले

Also Read : IAS Tina Dabi Second Marriage टीना डाबी आईएएस प्रदीप गवांडे से कर सकती हैं दूसरी शादी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular