Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानBJP President JP Nadda Visit to Rajasthan कांग्रेस परिवारवादी राजनीतिक दल -भाजपा...

BJP President JP Nadda Visit to Rajasthan कांग्रेस परिवारवादी राजनीतिक दल -भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

- Advertisement -

BJP President JP Nadda Visit to Rajasthan

इंडिया न्यूज, सवाई माधोपुर:

BJP President JP Nadda Visit to Rajasthan : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान दौरे पर हैं। वहीं उन्होंने कल यानि शनिवार को सभी विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया। नड्डा ने कांग्रेस पर निशासा साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक भाई-बहन की पार्टी है। नड्डा ने कहा कि परिवारवादी राजनीतिक दल भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। कांग्रेस में भारतीय या राष्ट्रीय नहीं है। वहीं भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी है। यह सब जेपी नड्डा ने सवाई माधोपुर में अनुसूचित जनजाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा।

भाजपा के पास सबसे अधिक कार्यकर्ता

जेपी नड्डा ने अनुसूचित जनजाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले तो पार्टियां क्षेत्रीय पार्टिया बनती हैं। फिर बाद में एक ही परीवार की पार्टियां बन के रह जाती है। समाजवादी पार्टी, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस यह सब ऐसी ही पार्टियां है।

वहीं नड्डा ने कहा कि भाजपा के पास सबसे अधिक कार्यकर्ता हैं। और भारत में यह एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास विचारधारा है। नड्डा के इस दौरे को चुनावों की तैयारी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस अगले साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी भाजपा ने शुरु कर दी है।

BJP President JP Nadda Visit to Rajasthan

Also Read : Theft Accused Arrested in Baran परिवादी के दोहिता ने ही की थी चोरी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular