Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानकरौली हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहे तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने...

करौली हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहे तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने बॉर्डर पर किया गिरफ्तार

करौली जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को हिंडौन रोड पर पुलिस ने करौली जाने से रोक दिया। इसके बाद तेजस्वी सूर्या सहित भाजपा नेता धरने पर बैठ गए।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, करौली।
BJP Nyay Yatra in karauli : भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज राजस्थान के करौली में न्याय यात्रा निकाल रही है। यह रैली करौली में हुई हिंसा के विरोध में है। इसके लिए बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejashwi Surya) भी करौली हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे।

Also Read : राजस्थान में बादलों की आवाजाही से कई शहरों में गिरा पारा, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी

करौली जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया (Satish Poonia) और युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejashwi Surya) को हिंडौन रोड पर पुलिस ने करौली जाने से रोक दिया। इसके बाद तेजस्वी सूर्या (Tejashwi Surya) सहित भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं से पुलिस प्रशासन समझाइश के प्रयास में जुटे हुए हैं। वहीं, तेजस्वी सूर्या (Tejashwi Surya) ने कहा है कि जब तक हमें करौली नहीं जाने दिया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो करौली जाएंगे या फिर जेल जाएंगे।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया

भाजपा की न्याय यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले की ज्यादातर बॉर्डर को सील कर दिया गया है। मासलपुर चुंगी पर भी भारी पुलिस जाप्ता तैनात है। वहीं, आमजन को वाहन से अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. इससे पहले सूर्या ने जयपुर में हिंसा में जख्मी हुए युवक से एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) में बात की और बाहर निकल प्रदेश की गहलोत सरकार पर बड़ा हमला किया। गहलोत राज की तुलना लालू के जंगलराज से की।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन

इस दौरान तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ये तानाशाही सरकार ने हम सभी को रोका है। हम अभी जिस जगह पर हैं वहां धारा 144 लागू नहीं है, लेकिन उसके बाद भी पुलिस प्रशासन ने रोका है। गहलोत सरकार हमारा संवैधानिक अधिकार छीन रही है। राजस्थान में प्रशासन की ओर से हिंसा प्रभावित करौली जिले का दौरा करने की इजाजत नहीं देने के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और उनकी सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

भारी पुलिस बल तैनात

दोपहर को करौली हिंडोन बॉर्डर के सलेमपुर ग्राम में प्रशासन ने सील कर दिया गया है। बॉर्डर पर सरकार ने आईपीएस (IPS) और आईएएस (IAS) अधिकारी नियुक्त किए हैं। साथ ही 700 पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। फिलहाल भाजपा के नेता बॉर्डर पर ही धरने पर बैठकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए करौली जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Also Read : तेज गर्मी में डिलवरी बाय साइकिल से पहुंचाता था आर्डर, कस्टमर ने दिलाई बाइक Customer Got the Bike to Zomato Boy

Also Read : जावर खदान में सिर पर बड़ा पत्थर गिरने से श्रमिक की मौत

Also Read : राजस्थान में मिले कोरोना के दस नए मरीज, जयपुर जिले में सर्वाधिक 46 सक्रिय मरीज

Also Read : भाजपा आज निकालेगी न्याय यात्रा, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी होगें शामिल

Also Read : अलवर जयपुर हाईवे पर बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में तीन की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular