BJP National President JP Nadda ने गहलोत सरकार पर जमकर साधा निशाना, बोले अमित शाह का सपना हो रहा साकार

इंडिया न्यूज, हनुमानगढ़:

BJP National President JP Nadda दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। वहीं कल रात 8 बजे वे हनुमानगढ़ पहुंचे। जहां इनका बीजेपी कार्यकतार्ओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद जेपी नड्डा ने रात्रि विश्राम राजवी पैलेस में किया। वहीं आज सुबह उन्होंने बीजेपी कार्यालय का अवलोकन किया। कार्यालय के अवलोकन के बाद जेपी नड्डा कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

अमित शाह का सपना हो रहा है पूरा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सतीश पुनिया संवेदनशील अध्यक्ष है। नड्डा ने कहा कि अमित शाह का सपना था कि भारत के हर जिले में कार्यालय हो उनका सपना अब पूरा हो रहा है। नड्डा ने अपने सम्बोधन में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालयों को आधुनिक बताया। वहीं उन्होंने कहा कि आॅफिस सुबह 10 बजे खुलता है और शाम 5 बजे बन्द हो जाता है। लेकिन भाजपा का ये कार्यालय है जिसके कभी गेट बंद नहीं होंगे। कार्यालय से आमजन को संस्कार और चेतना मिलेगी।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

वहीं जेपी नड्डा ने बता जारी रखते हुए कहा कि एक समय मे हमारे 2 सांसद थे आज 302 सांसद है। आज हमारा परिचय अगर विरोधी भी देता है तो वो भी कहते हैं कि सबसे बड़ी पार्टी है। पहले अकेले भैरोसिंह जी हुआ करते थे। हम चुनाव जमानत बचाने के लिए लड़ते थे। हमको उनकी तपस्या को भी याद रखना है। उन्होंने कहा कि विरोधी को भी पता है कि राष्ट्रवादी पार्टी सिर्फ भाजपा ही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना हो या कोरोना में 5-5 सौ रुपये महिलाओं को सम्बल देना हो। हम हर जगह आम आदमी के साथ रहे।

गांधी जी को भूल गई कांग्रेस

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस खुद गांधी जी को 70 सालों में भूल गए। उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने राजस्थान की आबरू और सम्मान पर प्रहार किया है। राजस्थान में सबसे ज्यादा बलात्कार हो रहे हैं। इशारों-इशारों में एक मंत्री का बिना नाम नड्डा बोले कि एक मंत्री ने विधानसभा में बहुत हल्का बयान दिया है। ये गहलोत और उसकी सरकार की मानसिकता दशार्ती है। जोधपुर करोली में घटना घटी और गहलोत अपना जन्मदिन मना रहे थे और शहर जल रहा था।

ये भी पढ़ें : भीलवाड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago