Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानBJP MP Dr. Kirodi Lal Meena ने राजस्थानी गीतों पर जमकर लगाए...

BJP MP Dr. Kirodi Lal Meena ने राजस्थानी गीतों पर जमकर लगाए ठुमके

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, सवाई माधोपुर:

BJP MP Dr. Kirodi Lal Meena : सवाई माधोपुर जिले में अक्सर शादी समारोह आदि के अवसर पर विधायकों तथा सांसदों का डांसिंग क्रेज कई मर्तबा देखने को मिलता है। ऐसा ही एक नजारा फिर से गत रात्रि को आयोजित हुई एक शादी में देखने को मिला। जहां राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने शादी समारोह में जमकर ठुमके लगाए। राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा इस शादी में मस्त होकर जमकर नाचे। साथ ही इस अवसर पर शादी में अन्य मौजूदा लोगों ने भी सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के द्वारा किए गए नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया।

शादी समारोह में हुए थे शामिल (BJP MP Dr. Kirodi Lal Meena )

जिला मुख्यालय के खेरदा में भाजपा के एक कार्यकर्ता बनवारी लाल के बेटे की शादी में शिरकत करने हेतु राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा पहुंचे थे। जहां पर लोगों द्वारा मनुहार किए जाने के उपरांत डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थानी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।

Also Read : Bharatpe Co-Founder Ashneer Grover ने दिया कपंनी से इस्तीफा

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular