Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानBJP Foundation Day 2022 : भाजपा की शोभायात्रा से वसुंधरा समर्थकों ने...

BJP Foundation Day 2022 : भाजपा की शोभायात्रा से वसुंधरा समर्थकों ने बनाई दूरी

राजस्थान भाजपा में एक फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के स्थापना दिवस पर जयपुर में निकाली गई शोभायात्रा से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों ने दूरी बना ली।

- Advertisement -

BJP Foundation Day 2022

इंडिया न्यूज़,जयपुर।
BJP Foundation Day 2022 : राजस्थान भाजपा में एक फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के स्थापना दिवस पर जयपुर में निकाली गई शोभायात्रा से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों ने दूरी बना ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में वसुंधरा समर्थक पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ नदारद रहे। वसुंधरा समर्थकों की जयपुर टीम नदारद दिखाई दी। हालांकि, पूर्व सीएम वसुधरा राजे ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा-पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों को आत्मीय बधाई देती हूं। जिनकी उत्कृष्ट विचारधारा, सुशासन व नीति से प्रभावित होकर आज देश का हर वर्ग पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। (BJP Foundation Day 2022)

भाजपा ने जयपुर में निकाली शोभायात्रा

आज भाजपा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर बीजेपी ने शोभा यात्रा निकाली गई। जयपुर में पार्टी मुख्यालय से निकाली गई यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि 2023 में राजस्थान में भाजपा सरकार बनाएगी। कांग्रेस के शासन से जनता तंग आ चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस का शासन नहीं कुशासन है। जनता गहलोत सरकार से मुक्ति चाहती है। (BJP Foundation Day 2022)

पूनिया समर्थकों का रहा दबदबा

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुए पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जयपुर शहर से आने वाले सांगानेर विधायक डॉ अशोक लाहोटी, महापौर सौम्या गुर्जर और प्रदेश से जुड़े पदाधिकारियों के साथ जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा और उनकी टीम से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई लेकिन जयपुर शहर से आने वाले विधायक कालीचरण सराफ और नरपत सिंह राजवी की कार्यक्रम में गैर मौजूदगी ने कई सवाल खड़े किए। राज्य के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ वसुंधरा समर्थक माने जाते हैं। शोभायात्रा कार्यक्रम में पूनिया गुट से समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बड़े नेता और उनके समर्थक ट्वीटर तक ही बधाई देते रहे। (BJP Foundation Day 2022)

Also Read : Karauli Violence : दंगा भड़काने की साजिश में बीजेपी नेता राजाराम गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज

Also Read : Bikaner Weather Update बीकानेर में 40 ड़िग्री के पार पहुंचा पारा, लोग गर्मी से हुए बेहाल

Also Read : Drinking Water crisis in Pali District : पेयजल संकट से निपटने के लिए रेलवे चलाएगा Water Train

Also Read : Corona Update 06 April 2022 : राजस्थान में अब तक के सबसे कम पांच नए मामले, सक्रिय मरीज 121

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular