Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानBike Boat Scam : करोड़ों के बाइक बोट घोटाले का आरोपी गिरफ्तार,...

Bike Boat Scam : करोड़ों के बाइक बोट घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस MLA का नाम शामिल

बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी संजय गुर्जर को अटल बंद थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया है। यह आरोपी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है।

- Advertisement -

Bike Boat Scam

इंडिया न्यूज़, भरतपुर।
Bike Boat Scam : उत्तर प्रदेश के नोएडा में साल 2017-18 में 10 हजार करोड़ रुपये का बाइक बोट घोटाला हुआ था। जिसमें वर्ष 2020 में नोएडा जिला न्यायालय के आदेश पर दादरी पुलिस स्टेशन 58 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस शिकायत में भरतपुर से नदबई विधानसभा से कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना (Jogendra Singh Awana) का भी नाम शामिल है। हालांकि, अभी इसकी जांच चल रही है और जांच के बाद गिरफ्तारी होगी या अन्य क्या चीज होगी वह देखने वाली बात होगी। बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी संजय गुर्जर (Sanjay Gurjar) को अटल बंद थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया है। यह आरोपी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है। (Bike Boat Scam)

कौन है संजय गुर्जर

दरअसल संजय गुर्जर (Sanjay Gurjar) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बाइक बोट के नाम से कंपनी खोली थी। जिसमें काफी लोग कंपनी के चेयरमैन थे। इन्होंने उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्य के लोगों को अपने झांसे में ले लिया था। संजय गुर्जर (Sanjay Gurjar) काफी समय से फरार चल रहा था जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महज भरतपुर जिले से ही सैकड़ों लोगों ने इसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। (Bike Boat Scam)

क्या था बाइक बोट घोटाला

बाइक बोट कंपनी ने लोगों को झांसे में लिया था कि यदि आप नई बाइक खरीद कर कंपनी को देंगे तो उसके बदले आपको 1 साल में दोगुनी रकम मिलेगी। इन बाइकों का उपयोग यह कंपनी टैक्सी के रूप में करती थी। इस तरह से जब हजारों लोगों ने अपनी बाइक इस कंपनी को दे दी तो उसके बाद यह कंपनी सभी बाइकों का घोटाला कर फरार हो गयी थी। उधर सभी हजारों लोगों ने अलग-अलग थानों में इस कंपनी के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। (Bike Boat Scam)

23 लाख रुपये हड़पने का आरोप था

हालांकि, अभी तक लोगों का रुपया इस कंपनी के द्वारा वापस नहीं दिया गया है । बताया जा रहा है कि इन ठगों पर रसूखदार लोगों का हाथ है और वह सम्मिलित भी हैं । अटल बंद थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा (Rajendra Sharma) के मुताबिक बाइक वोट घोटाले का मुख्य आरोपी संजय गुर्जर (Sanjay Gurjar) फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप था। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि गिरफ्तार संजय गुर्जर (Sanjay Gurjar) कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना (Jogendra Singh Awana) का रिश्तेदार है या नहीं। (Bike Boat Scam)

Also Read : Fire in Sariska Tiger Reserve : 7 दिन में चौथी बार सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी आग

Also Read :  Karauli Violence Case : करौली में उपद्रव मामले में 46 उपद्रवी गिरफ्तार, 21 वाहन जब्त

Also Read : Accident in Laundry Factory : हौद की सफाई करने उतरे दो लोगों की जहरीली गैस से मौत

Also Read : Chief Minister Ashok Gehlot ने कहा-सुशासन देने में ब्यूरोक्रेसी का सकारात्मक सहयोग जरूरी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular