होम / Bharatiya Janata Party : करौली हिंसा मामले में राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

Bharatiya Janata Party : करौली हिंसा मामले में राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

• LAST UPDATED : April 11, 2022

Bharatiya Janata Party

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Bharatiya Janata Party : करौली हिंसा के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Satish Poonia) के नेतृत्व में सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने करौली हिंसा को लेकर तैयार की गई तथ्यात्मक रिपोर्ट भी राज्यपाल को सौंपी। भाजपा (BJP) नेताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की। (Bharatiya Janata Party)

दंगे ने देश में राजस्थान को किया शर्मसार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने कहा कि करौली की चर्चा पूरे देश में है। इस दंगे ने देश में राजस्थान को शर्मसार किया है। उन्होंने गहलोत सरकार तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस घटना ने सरकार की तुष्टिकरण नीति का नकाब भी उतार दिया है। कोरोना के वक्त पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को कोटा में रैली की अनुमति दी जाती है, दूसरी ओर राजस्थान में रामनवमी पर कई जिलों में धारा-144 लागू कर दी जाती है। आखिर एक ही प्रदेश में एक प्रधान दो विधान कैसे संभव है। सरकार रामनवमी पर रोक लगा दी है। हिंडौन के 600 लोगों को नोटिस जारी कर पूरी तरह तुष्टिकरण कर रही है। (Bharatiya Janata Party)

दंगे के 10 दिन बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद पीएफआई (PFI) जैसे अराजक संगठन सिर क्यों उठाते हैं यह समझ से परे हैं। दंगे के 10 दिन बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार दोषियों को बचाकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कार्रवाई कर रही है। (Bharatiya Janata Party)

राजस्थान पुलिस के महानिदेशक को तलब करने की मांग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के दौरे को लेकर भी पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को आड़े हाथ लिया। पूनियां ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान आए तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आग लगा कर चले गए। क्या किसी मुख्यमंत्री के लिए यह बयान शोभनीय हो सकता है। भाजपा (BJP) उनके इस बयान की निंदा करती है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया सरकार ने पूरे मामले में लापरवाही बरती है। घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया है। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से राजस्थान पुलिस के महानिदेशक को तलब करने की मांग की है। (Bharatiya Janata Party)

Also Read : Rajasthan State Haj Committee : हज के लिए 22 अप्रैल तक किए जा सकते हैं Online आवेदन

Also Read : Lord Charbhujanath Marry With Tulsi : तुलसी संग ब्याह रचाने चले भगवान चारभुजानाथ…पुलिस ने रोकी बारात तो हुई नोकझोंक

Also Read : State Traffic Management Committee : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के पास शीघ्र पहुंचे एम्बुलेंस : मुख्य सचिव

Also Read : Sirohi Suicide Case : दादी ने पोते-पोती के साथ कुएं में कूद की आत्महत्या

Also Read : Bravery of RPF Jawan : आरपीएफ जवान ने बहादुरी दिखाते हुए बचाए सरकारी गेंहू, एक बदमाश गिरफ्तार

Also Read :  Corona Update 11 April 2022 : राजस्थान में मिले कोरोना के 11 नए मामले

Also Read : Curfew Extended in Karauli : करौली जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ्यू 12 अप्रैल तक बढ़ा

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox