Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानAvni Lekhara Will Get Padma Shri पैरालंपिक 2020 में गोल्ड जीतने वाली...

Avni Lekhara Will Get Padma Shri पैरालंपिक 2020 में गोल्ड जीतने वाली अवनि होगीं पद्मश्री से सम्मानित

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Avni Lekhara Will Get Padma Shri : पैरालंपिक 2020 टोक्यों में देश का नाम रोशन करने वाली अवनि लेखरा को सम्मनित किया जाएगा। अवनि को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। अवनि ने पिछले साल हुए पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

वहीं उन्हें पिछले साल ही भारत के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार खेल रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। वहीं अब उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं इसके बाद अवनि के परिवार में जश्न का माहौल है। (Avni Lekhara Will Get Padma Shri)

एक्सीडेंट के बाद बदली किस्मत (Avni Lekhara Will Get Padma Shri)

अक्सर लोग ऐसे समय पर अपने जीवन से उम्मीदें खो बैठते हैं। लेकिर 2012 में हुए एक रोड एक्सीडेंट के बाद अवनि की लाईफ में एक बेहतर चेंज आया। इस एक्सीडेंट में अवनि की रीढ़ की हड्डी बुरी तरह फ्रैक्चर हो गई थी और इसके साथ ही बिलो वेस्ट का पूरा हिस्सा भी पैरालाइज हो गया था।

बहुत सारे डॉक्टरों पर जाने के बाद भी वह सही नहीं हो पाया। इतना सब होने के बाद अवनि के पिता ने अवनि को इंडोर और आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अवनि का इंटरेस्ट शूटिंग में होने लगा। फिर इसके बाद अवनि ने अपने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2016 में पहली बार खेला नेशनल इवेंट (Avni Lekhara Will Get Padma Shri)

अवनि ने साल 2016 पुणे में पहली बार शूटिंग के नेशनल इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में सीनियर, जूनियर और यूथ तीनों कैटेगरी में गोल्ड जीतकर अवनि ने अपने शूटिंग करियर की एक शानदार शुरुआत की।

इसके बाद अगले साल ही अवनि ने शूटिंग वर्ल्ड कप में अवनि ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ टोक्यो पैरालंपिक 2020 में देश के लिए गोल्ड और ब्रोंज मेडल जीत कर अवनि ने पूरे देश का नाम रोशन किया।

Also Read : Ravi Bishnoi Selection In Team India वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे और टी20 टीम में चुने गए रवि बिश्नोई

Also Read : Rajasthan 13 Year Old Calligraphy Teacher Gauri दुनियाभर के लोगों को दे रही कैलीग्राफी की ट्रेनिंग

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular