डूंगरपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में डाला हाथ

इंडिया न्यूज, Dungarpur Crime News: राजस्थान के डूंगरपुर से एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत एक व्यक्ति ने 82 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध करना चाहा तो नशे में धुत व्यक्ति ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर घूसे मारना शुरु कर दिया।

यही नहीं आरोपी ने बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ घुसा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किसी धारदार हथियार से भी महिला पर हमला किया था। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

चिल्लाने की आवाज सुन गए लोग तो लहूलुहान पड़ी थी महिला

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला की पोती ने मामला दर्ज करवाया है। दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ती कावुड़ी गांव में अलग घर में रहते हैं। जब बुजुर्ग महिला अपने पति को खाना खिला कर लौट रही थी। इसी दौरान उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसे आस-पास के लोगों ने जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी।

उसके प्राइवेट पार्ट व अन्य कई जगहों से खून बह रहा था। उसने बताया कि उसके पड़ोसी हुरजी बामणिया ने ही नशे में उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसका विरोध करना चाहा तो उसने किसी धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में भी हाथ घुसा दिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला को चिखली अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालात गंभीर होने के चलते उसे वहां से सागवाड़ा रेफर किया गया। वहीं सागवाड़ा अस्पताल ले जाते समय शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा शव परिवार को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी को डिटेन भी कर लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश भी दे रही है।

ये भी पढ़ें : जयपुर में सड़क हादसा में 2 बहनों की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी घर

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago