Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानAstronomical Phenomenon seen in Nagaur: नागौर के बडायली गांव में आसमान में...

Astronomical Phenomenon seen in Nagaur: नागौर के बडायली गांव में आसमान में नजर आई खगोलीय घटना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:
Astronomical Phenomenon seen in Nagaur: राजस्थान के नागौर (Nagaur) से चौंकाने वाली खगोलीय घटना का वीडियो सामने आया है। यहां आसमान से जमीन पर आग के गोले गिरते देखे गए। इसे उल्का पिंड या टूटता तारा कहते हैं, लेकिन यह ज्यादातर आसमान में ही दिखते हैं। पहली बार लोगों ने इन्हें जमीन से टकराते हुए देख। हमारी टीम को जब इसका वीडियो मिला तो इसे लद्दाख के साइंटिस्ट के पास भेजा गया।

वैज्ञानिक भी इसे देखकर दंग रह गए। उन्होंने बताया कि ये कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि बड़ी खगोलीय घटना है। दरअसल, यह वाकया नागौर जिले के बड़ायली गांव का है। मामले की जानकारी और इससे जुड़े फैक्ट जुटाने हमारी टीम गांव पहुंची। यहां मौजूद लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि देर रात अचानक से तेज धमाके की आवाज के साथ चमकती हुई रोशनी दिखी। ये क्या था, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना Astronomical Phenomenon seen in Nagaur

दो दिन पहले देर रात हुई यह पूरी खगोलीय घटना खेत के सामने बने एक होटल के सीसीटीवी में कैद हुई। वीडियो में दिख रहा है कि आसमान में पहले चमचमाती हुई रोशनी दिखती है। इसके बाद आसमान में ही तेज धमाके के साथ जमीन पर गिर जाता है। सामने आया कि ये उल्का पिंड था। ये धरती के इतना पास आ गया कि जमीन से टकराते हुए एक खेत में जा गिरा। हालांकि यहां के लोगों ने बताया कि कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। न ही मौके पर इसके पार्टिकल मिले हैं।

लेह-लद्दाख साइंटिस्ट टीम को भेजे वीडियो Astronomical Phenomenon seen in Nagaur

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद टीम ने इसे लेह-लद्दाख में इंडियन एस्ट्रोनॉमिकल आॅब्जर्वेटरी हेड से इसे शेयर किया। पहले उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना होती रहती है, जो सामान्य है, लेकिन जब उन्होंने ये वीडियो देखा तो वे भी चौंक गए। उन्होंने बताया कि ये नॉर्मल क्वाड्रेटिड्स शावर (उल्का पिंड) से काफी बड़ा था। गनीमत थी कि ये हवा में ही फट गया। उन्हें बताया कि इस वीडियो के आधार पर उन्होंने रिसर्च शुरू कर दी है। रिसर्च पूरी होते ही इसकी जानकारी वे शेयर करेंगे।

Read More: Opium Smuggler Arrested: मध्यप्रदेश से अफीम सप्लाई करने आई महिला तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख की अफीम जब्त

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular