भारतीय सेना का जवान बना पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनीट्रैप का शिकार, संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार

इंडिया न्यूज़, Rajasthan News: राजस्थान में तैनात एक सेना का जवान हनीट्रैप का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार सीआईडी-इंटेलिजेंस विंग ने 24 वर्षीय सेना के एक जवान को पाकिस्तान की एक महिला एजेंट के साथ कथित रूप से संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला एजेंट ने खुद को मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग से भारतीय कार्यकारी इंजीनियर बताते हुए सेना के जवान से सोशल मीडिया के जरिए उससे दोस्ती की और बाद में उसे हनी ट्रैप में फंसा लिया।

2018 में हुआ था सेना में भर्ती

जानकारी के अनुसार वह 2018 में सेना में भर्ती हुआ था। वहीं खुफिया महानिदेशक उमेश मिश्रा ने मंगलवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि खुफिया शाखा जवान की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और जानकारी जुटा रही थी। जवान की पहचान शांतिमोय राणा के रूप में हुई है।

जिसने कुछ साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को गुरनूर उर्फ ​​अंकिता के रूप में पेश करने वाली महिला से संपर्क किया था। महिला एजेंट ने खुद को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित सैन्य इंजीनियरिंग सेवाओं का हिस्सा बताया था। इसके ही साथ जवान को कुछ पैसे देने का वादा किया था। इसके चले जवान उसके हनीट्रैप का शिकार हो गया।

जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि जवान ने महिला को संवेदनशील जानकारी भेजी थी। वहीं जवान के खातों में पैसे आने की बात भी सामने आई है। वहीं इसके बाद जवान को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इंटेलिजेंस टीम ने जवान का मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरण अपने कब्जे में ले लिए हैं। इनकी भी जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : जयपुर एयरपोर्ट पर 1 किलो सोना जब्त, बाजार में कीमत करीब 52 लाख रूपये

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago