Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानAnnual Festival : ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा-अंग्रेजी माध्यम स्कूलों...

Annual Festival : ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा-अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ रहे गांव के बच्चे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांव-गांव के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाने का सपना देखा था, वह आज साकार हो गया है।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, बीकानेर।
Annual Festival : ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी (Bhanwar Singh Bhati) ने रविवार को बरसिंहसर के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल (Government Mahatma Gandhi English Medium School) के वाषिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने गांव-गांव के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाने का सपना देखा था, वह आज साकार हो गया है। आज ग्राम पंचायत स्तर पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं। जिनमें गांव का बच्चा अध्ययन कर रहा है। (Annual Festival)

Also Read : Rajasthan Roadways : परिवहन मंत्री Brijendra Ola ने कहा-रोडवेज अभी अपना यात्री किराया नहीं बढ़ाएगी

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी (Bhanwar Singh Bhati) ने कहा कि वर्ष 2019 में पहली बार जिला मुख्यालय पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए। इसके प्रति रुझान को देखते हुए ब्लॉक और अब ग्राम पंचायत स्तर तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं। उन्होंने बताया कि श्रीकोलायत में अभी छह नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से संस्थान के विकास में सहयोग का आह्वान किया और यहां बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के अवसर भी दिए जाएं। मनुष्य के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। (Annual Festival)

Also Read : Aam Aadmi Party : राजस्थान में आप बनेगी चौथा विकल्प, स्थानीय नेताओं में बढ़ रहा क्रेज

Also Read : Mohanlal Sukhadia University : प्रो. अमेरिका सिंह पर जांच तलवार, राजस्थान सरकार ने गठित की कमेटी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular