Tuesday, July 2, 2024
HomeजयपुरAnju: बच्चों से मिलने पाकिस्तान से वापस भारत आएगी अंजू, पाकिस्तानी पति...

Anju: बच्चों से मिलने पाकिस्तान से वापस भारत आएगी अंजू, पाकिस्तानी पति ने दी जानकारी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),Anju: पिछले कुछ समय से देश में सीमा हैदर और अंजू को लेकर बहुत सारी बातें हो रही है। वहीं एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू की अब भारत लौटने की खबर सामने आ रही है। ऐसी खबर सामने आ रही है कि, अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत आएगी। जिसके बारे में अंजू के पाकिस्तानी पति ने रविवार को बताया कि, अंजू अगले महीने भारत लौट सकती है। वह परेशान है और अपने दो बच्चों को बुरी तरह से याद कर रही है।बता दें कि अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

नहीं चाहता अंजू का स्वास्थ्य खराब हो- नसरुल्लाह

इसके बाद नसरुल्लाह ने कहा कि,. वह नहीं चाहता कि फातिमा का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो। बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चली जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस चली जाएंगी। अगर वीजा मिला तो वह भी भारत की यात्रा करेंगे।

25 जुलाई को अपनाया था इस्लाम

याद दिला दें कि, बीते 25 जुलाई को राजस्थान की अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उसका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। वे 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू का नाम बदलकर अब फातिमा हो गया है।

ये भी पढ़े:-Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश के चलते 5 लोगों की मौत,100 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular