होम / Anand Mahindra Gifts XUV 700 To Avani Lekhara महिन्द्रा ने गोल्डन गर्ल अवनी को दिया स्पेशल गिफ्ट

Anand Mahindra Gifts XUV 700 To Avani Lekhara महिन्द्रा ने गोल्डन गर्ल अवनी को दिया स्पेशल गिफ्ट

• LAST UPDATED : January 20, 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर :
Anand Mahindra Gifts XUV 700 To Avani Lekhara :
टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन करने वाली अवनी लेखरा को आनंद महिंद्रा ने स्पेशल कार गिफ्ट करने का वादा किया था। आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा करते हुए अवनी को स्पेशल कस्टमाइज्ड एक्सयूवी -700 कार गिफ्ट की। जिसमें अवनी के लिए स्पेशल हाइड्रोलिक सीट लगाई गई है ताकि अवनी आसानी से कार में चढ़ और उतर सकें।

कार की कीमत करीब 28 लाख रुपए Anand Mahindra Gifts XUV 700 To Avani Lekhara

इस कार की कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई जा रही है। टोक्यो पैरालम्पिक शूटिंग में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनी लेखरा ने सोशल मीडिया पर अपनी नई कार महिंद्रा एक्सयूवी -700 की फोटो शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने आनंद महिंद्रा का आभार भी जताया। उन्होंने लिखा की आनंद महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा की उस पूरी टीम को थैंक-यू। जिन्होंने ये कस्टमाइज्ड कार बनाई है।

हाइड्रोलिक सीट से सीधे गाड़ी में बैठने की है व्यवस्था Anand Mahindra Gifts XUV 700 To Avani Lekhara

इस तरह की कार अधिक-अधिक समोवशी भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मैं इस डिजाइन की और एक्सयूवी-700 को सड़क पर देखना चाहती हूं। अवनी लेखरा के लिए इस कार में अलग से कस्टमाइजेशन किए गए हैं। इसमें सीट को हाइड्रोलिक से जोड़ दिया गया है। जिसके चलते व्हीलचेयर से कार में सीधे बैठना आसान हो जाता है। इसके अलावा कार में दिव्यांग लोगों को ध्यान में रखते काफी बदलाव किए गए हैं।

वहीं अवनी लेखरा के लिए स्पेशल एक्सयूवी -700 बनाने को लेकर आनंद महिंद्रा टीम की हौसला अफजाई की। उन्होंने ट्वीट कर पूरी टीम को बधाई दी साथ ही अवनी लेखरा को भी एक्सयूवी-700 पसंद करने के लिए थैंक यू कहा। अवनि लेखरा मूल रूप से जयपुर की रहने वाली है। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अवनि एक पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई।

वहीं हाल ही में अवनि को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया था। जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता था।

वहीं, 50 मीटर एयर राइफल महिला प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। साल 2012 में महाशिवरात्रि के दिन अवनि का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उसे पैरालिसिस हो गया। इसके बावजूद अवनि ने हिम्मत नहीं हारी और शूटिंग में मेडल जीतकर देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया।

Read More : Police Recreated the Scene in Alwar Gangrape Case अलवर गैंग रेप मामले में पुलिस ने सीन किया रिक्रिएट

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox