Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानAmritpal Singh को भिंडरांवाले गांव से किया गिरफ्तार, 36 दिन से था...

Amritpal Singh को भिंडरांवाले गांव से किया गिरफ्तार, 36 दिन से था फरार

- Advertisement -

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया है। बता दें पंजाब पुलिस ने भगोड़ेवाले गांव से अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अमृतपाल सिहं 18 मार्च से फरार चल रहा था। पुलिस उसके चाचा और कई सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उसे असम के डिब्रूगढ़ लेकर जा रही है। गिरफ्तारी से पहले कपड़े बदले, पाठ किया, संगत को संबोधित किया, अपनी गिरफ्तारी देने का कारण स्पष्ट किया।

गुरुद्वारे में आधी रात को दिखा अमृतपाल

बता दें अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार जसवीर सिंह ने बताया कि, ‘अमृतपाल सिंह रात को यहां आया था। वह खुद कह रहा था कि वो गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद पंजाब पुलिस को सरेंडर कर देगा। उसने ठीक वैसा ही किया। वहीं सुबह 7 बजे उसने पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दे दी। उस पर किसी का दवाब नहीं था। उसने अपनी मर्जी से बिना किसी के दवाब में आए गिरफ्तारी दी है। पुलिस को गिरफ्तारी के लिए सूचित किया गया। फिर गुरुद्वारा साहिब के बाहर जाकर अपने आप पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश हुआ।

इतने दिन से था फरार

पंजाब पुलिस 18 मार्च को फरार हो गया था। उसकी तलाशी में कई जगह छापेमारी भी की गई। गौरतलब है कि 23 फरवरी को सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर अमृतपाल और उसके समर्थकों ने हथियारों के साथ अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था। इस मामले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular