Sunday, June 30, 2024
Homeट्रेंडिंगAlwar News: हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन! पुलिस...

Alwar News: हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन! पुलिस तैनात

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), तीन दिन पहले हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर पथराव हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का अतिक्रमण हटाया और पक्का निर्माण ध्वस्त कर दिया। नगर विकास न्यास ने पहले ही नोटिस भेजकर चेतावनी दे दी थी।

हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान पर बुलडोजर से कार्रवाई

राजस्थान के अलवर में NEB थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान व अन्य आरोपियों द्वारा सरकारी संपत्ति पर किए गए अवैध निर्माण पर आज बुलडोजर चलाया गया। जिसके लिए नगर विकास न्यास ने करीब 10 लोगों को नोटिस भेजकर सरकारी संपत्ति से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। नगर विकास न्यास की नोटिस अवधि 26 जून को समाप्त हो गई। जिसके बाद ये एक्शन लिया गया।

पुलिस पर हुआ पथराव

पुलिस ने बताया कि वैशाली नगर थाना इलाके के मन्नाका निवासी फिरोज खान के खिलाफ 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला दर्ज है। इसी मामले में पुलिस तीन दिन पहले उसे गिरफ्तार करने गई थी। जैसे ही फिरोज को पुलिस हिरासत में लिया गया तो उसके परिजनों ने धक्का देकर उसे छुड़ा लिया और फिर पुलिस पर पथराव कर दिया।

हमलावरों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाई और आरोपियों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई संपत्तियों का सर्वे कराया गया। जिसमें पता चला कि काफी संपत्ति सरकारी जमीन पर है। जिसके बाद बुधवार को आरोपियों के अतिक्रमण और पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular