होम / Ajmer News: हर हरफ़ तिरंगा, दयानंद कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Ajmer News: हर हरफ़ तिरंगा, दयानंद कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

• LAST UPDATED : August 14, 2024

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Ajmer News: प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि इस अभियान में तिरंगा रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने आयोजन के अतिथिगणों केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (ग्रुप केन्द्र प्रथम) के उपमहानिरीक्षक संजय यादव तथा नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन का स्वागत किया एवं अतिथियों ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय से रामगंज तक और पुनः महाविद्यालय केम्पस तक लगभग 2 किमी. लम्बी इस तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य, अतिथिगणों के साथ समस्त संकायों के विद्यार्थी व्याख्याता एवं कर्मचारीगण शामिल थे।

जो वन्देमातरम्, भारत माता की जय, हर घर तिरंगा जैसे जोशमय देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे। सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति गीत-संगीत के माध्यम से तिरंगामय हो गया था। तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात् अतिथियों ने हर घर तिरंगा विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण किया और प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को प्रनाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए।

उपमहानिरीक्षक ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

उपमहानिरीक्षक संजय यादव ने अपने चेतना में हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के अलग-अलग प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्र रक्षा हेतु प्रेरित किया। उपमहापौर नीरज जैन ने सेना के जवानों एवं खिलाडियों का उदाहरण देते हुए तिरंगा की अक्षुण्णता एवं रक्षा का सकल्प दिया। उन्नांने उपस्थित विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आहवान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन आकाश ठाकुर ने किया।

Also Read: Uric Acid Home Remedies: यूरिक एसिड से परेशान लोग डाइट में शामिल करें ये चीज, मिलेगी झट से राहत

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox