अजमेर: अलमारी की चाबी बनाने घर के अंदर आए बदमाश, 10 तोला सोना लेकर हो गए फरार

इंडिया न्यूज, Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में बदमाशा दिनदहाड़े की एक घर में चोरी की घटना को अजांम दे गए। वहीं बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई तो घर में एक महिला भी थी। लेकिन बदमाश इतने चालाक थे कि महिला को इस बात का पता भी बाद में चला।

मामला यह है कि अजमेर के शांतिपुरा वैशाली नगर में बदमाश 10 तोला सोना लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार दो लोग अलमारी की चाबी बनाने के लिए घर में आए और लाखों के सोने पर हाथ साफ कर गए। हालांकि घर के बाहर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश कैद हो गए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जाने क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार शांतिपुरा वैशाली नगर के एक घर में एक महिला शनिवार के दिन अकेली थी। वहीं इसी दौरान उसे दोपहर के समय बाहर से चाबी बनाने वालों की आवज सुनाई दी। जिसके बाद महिला ने उन्हें अलमारी के चाबी बनवाने के लिए घर के अंदर बुला लिया।

उसे क्या पता था कि यह चाबी बनाने वाले चोर निकलेगें। दोनों चाबी बनाने वाले घर के अंदर आ गए। दोंनो बदमाशों ने महिला को चाबी गरम कर लाने को कहा तो महिला रसोई में चली गई। इस बीच बदमाशों ने चोरी को अजांम दे दिया। और अलमारी से 10 तोला सोना लेकर फरार हो गए।

अलमारी में चाबी फसने की बात कहकर बदमाश हो गए फरार

वहीं जब महिला रसोई से लौटी तो बदमाशों ने बहाना लगा दिया कि अलमारी में चाबी फंस गई है। और हम खाना खाकर आते हैं। फिर चाबी बना देंगे। लेकिन इस पर महिला को शक हुआ तो उसने अलमारी को खोलकर देखा तो 10 तोला सोना गायब मिला। इस सोने की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने पति दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

सीसीटीव कैमरों में कैद हुए बदमाश

बदमाशों ने जिस घर मकान में इस चोरी को अंजाम दिया। उसके बाहर आसपास लगे कैमरों में दोनों बदमाश कैद हो गए। इन कैमरों में दोनों बदमाश उस क्षेत्र में रेकी करते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं उन्होंने शनिवार को एक घर में इस बड़ी वारदाम को अंजाम भी दे दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : जयपुर में सड़क हादसा में 2 बहनों की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी घर

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago