Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानभारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब कांग्रेस ने शुरु किया...

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब कांग्रेस ने शुरु किया ‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान

- Advertisement -

जयपुर:(Bharat Jodo Yatra ends on 30 January): 26 जनवरी को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस ने अपनी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत किया, कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बृहस्पतिवार यानी 26 जनवरी को शुरू हुआ।

 

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मार्च निकाला। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने अभियान के लिए लोगो का अनावरण किया और अभियान के दौरान घर-घर वितरण के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के खिलाफ आठ पन्नों का आरोप पत्र जारी किया।

जयपुर जिले के जमवा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पैदल मार्च

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुआ जो अगले दो महीने तक जारी रहेगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में मतदान केंद्र स्तर पर रैलियां निकाली जाएंगी।’’ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार यानी 26 जनवरी को जयपुर जिले के जमवा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पैदल मार्च में हिस्सा लिया।

आपको बता दे कि तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान को पहले चरण में गांव और ब्लॉक स्तर पर, दूसरे चरण में जिला स्तर पर और तीसरे चरण में राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य 10 लाख चुनावी मतदान केंद्रों, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और 6 लाख गांवों तक पहुंचना है।

30 जनवरी को समाप्त हो रही भारत जोड़ो यात्रा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार यानी 27 जनवरी को अजमेर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी AICC के मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा कि 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो रही है।

इसका मतलब यह नहीं है कि काम खत्म हो गया है। उसके बाद भी यात्रा का मकसद जारी रहेगा। इसी के सिलसिले में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के संदेश को देश के 6 लाख गांवों तक पहुंचाएंगे।

प्रियंका गांधी करेंगी प्रत्येक राजधानियों में महिला पदयात्रा

खेड़ा ने कहा, “कांग्रेस की ओर से तैयार किए गए आरोप पत्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों ने राहुल गांधी को जो बताया है, उसका सार है।” पार्टी के अनुसार, अभियान का चरम बिंदु तब होगा जब एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी प्रत्येक राज्य की राजधानियों में महिला पदयात्रा करेंगी।

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular