19 जिलों के बाद अब तहसीलों को नई सौगात देने जा रहे सीएम अशोक गहलोत

India News (इंडिया न्यूज़)Politics,जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव आने में अब कम ही समय बचा है। इसलिए सभी पार्टी अपना-अपना पूरा जोर लगा रही है। इसी दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपने बजट में की गई सभी घोषणाओं को पूरा करने में लगे हुए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिलों को सौगात देने के बाद अब तहसीलों को नई तहसीलों में क्रमोन्नत कराने का फैसला लिया है।

उप तहसील भाण्डारेज को तहसील में बदला गया

बता दें कि राजस्थान में दौसा जिले की उप तहसील भाण्डारेज को तहसील में क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही जिले में नवीन उप तहसील देलाड़ी, बालाहेड़ी तथा गीजगढ़ स्थापित की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

राजस्व कार्यों के निस्तारण में राहत

गहलोत के इस फैसले से जनता को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में राहत मिलेगी। आपको बता दें कि क्रमोन्नत तहसील भाण्डारेज में दो भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा चार पटवार मण्डल शामिल होंगे। नवीन उप तहसील देलाड़ी में 1 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 2 पटवार मण्डल तथा बालाहेडी में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, एक पटवार मण्डल तथा गीजगढ़ में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, तीन पटवार मण्डल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील खोलने की घोषणाएं की थीं।

नवीन उपखण्ड कार्यालय खोले जाना प्रस्तावित

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बजट में की गई घोषणाओं में से कुछ राज्यों में शुरूआत हो गई तो कुछ में होना बाकी है। जिसमें प्रमुख नए उप तहसील, तहसील, उपखण्ड, नगर पालिका, प्रदेश के सभी जिलों नए उप तहसील, तहसील, उपखण्ड, नगर पालिका आदि खोले व क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा की थी। उप तहसील- रावतभाटा, भीनमाल, सीकर एवं मालपुरा में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोले जायेंगे। रींगस, माधोराजपुरा, जयपुर एवं टपूकड़ा साथ ही अलवर में नवीन उपखण्ड कार्यालय खोले जाना प्रस्तावित हैं। राजलदेसर, मांढण, प्रतापगढ़, रूदावल, जुरहरा, हदा, बाटाडू, भांडारेज, जालसू, पिलानी एवं रायथल उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत किया जायेगा। बघेरा, डूंगरा छोटा, हरसानी, ददरेवा, बसई, नादनपुर, नारंगदेसर, रेनवाल मांजी, चंदवाजी, गीजगढ़, बबाई, कैलादेवी, लूणवा (नावा), दीनदारपुरा, कल्याणपुर एवं रिडमलसर में उप तहसील खोली जायेंगी।

 

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago