राजस्थान चुनाव जीतने के लिए ‘AAP’ ने कसी कमर, 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

Rajasthan elections 2023, AAP News: आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावी समर में उतरने के लिए तैयार है। राजस्थान में एक बार फिर पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। नई कार्यकारिणी को 25 अप्रैल को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शपथ दिलाएंगे। बता दें आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि आप सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी दूसरी पार्टी से गठनबंधन नहीं करेगी। साथ ही कहा कि आप अपने काम पर वोट मांगेगी।

200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

कार्यकारिणी में शामिल किए गए नए सदस्यों को 25 अप्रेल दोपहर तीन बजे जयपुर में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक सपथ दिलाएंगे। पालीवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद सभी पदाधिकारी एक अभियान के रूप में जनता के बीच जाएंगे। अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, अच्छी सड़कें, प्रशासनिक सेवाओं के लिए सड़क पर नजर आएगी यह टीम। साथ ही गांव गांव तक ढाणी ढाणी तक जाएगी दो तीन लोगों का संगठन बनाएंगे। प्रदेश में सरकार ने कई घोषणाएं की है लेकिन हकीकत यह है कि जमीन पर योजनाओं पर अमल नहीं हो पा रहा है।

आम आदमी पार्टी दूसरी पार्टी से नहीं करेगी गठनबंधन

प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि आम आदमी सभी 200 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अपने काम पर चुनाव लड़ती है और अपने काम पर भरोसा है। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जो घोषणा करते हैं उस पर अमल करते हैं। पालीवाल ने कहा कि पार्टी को गठबंधन में कोई रूचि नहीं है। हम काम पर वोट मांगेंगे, जनता प्यार समर्थन देगी यह हमार विश्वास है।

SHARE
Deepika Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago