Monday, July 8, 2024
Homeराजस्थानA Man Killed Elder Brother in Ajmer पत्नी ने उकसाया तो पति...

A Man Killed Elder Brother in Ajmer पत्नी ने उकसाया तो पति ने कर दी बडे भाई की हत्या

- Advertisement -

A Man Killed Elder Brother in Ajmer

इंडिया न्यूज, अजमेर:

A Man Killed Elder Brother in Ajmer : राजस्थान में भाइयों के रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक छोटे भाई ने पत्नी के उकसावे में आकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी की पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामला अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र के माकड़वाली का बताया जा रहा है।

यह है मामला

बताया जा रहा है कि मृतक शिवराज शनिवार को शाम के समय मोबाइल पर किसी से ऊंची आवाज में बात कर रहा था। इस पर छोटे भाई रामरतन की पत्नी ने मृतक पर गाली-गलौज का आरोप लगाया था। इसपर उसके पति का बड़े भाई का झगड़ा हो गया। लेकिन उस समय मृतक के पिता ने बीच-बचाव कर बात को खत्म करवाया। लेकिन रात को फिर से पत्नी ने अपने पति शिकायत की। इस उकसावे पर उसने अपने बड़े भाई शिवराज के सिर पर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

मौके से फरार हुई आरोपी की पत्नी

इस घटना के बाद आरोपी की पत्नी ने अपने भाई को घर बुला लिया। और उसके साथ घर से फरार हो गई। वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है मृतक की पत्नी नीलम गर्भवती है। उसके एक तीन साल का बच्चा भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। वहीं आरोपी की पत्नी की तलाश भी जारी है।

A Man Killed Elder Brother in Ajmer

Also Read : REET Validity Extended to Lifetime कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular