Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान4 Year Old Boy fell in Borewell In Sikar खेलते हुए बोरवेल...

4 Year Old Boy fell in Borewell In Sikar खेलते हुए बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, सीकर:

4 Year Old Boy fell in Borewell In Sikar : राजस्थान के सीकर में एक 4 साल का बच्चा खेलते हुए बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू के दौरान बच्चे तक पाइप के जरिए आक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं एसडीआरफ और एनडीआरएफ की टीम बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू में लगी हुई है।

SDRF और NDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है रेस्क्यू

बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ टीम के बाद अब एनडीआरएफ की टीम बच्चे को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार बोरवेल में फंसा बच्चा हलचल कर रहा है। और परिजनों द्वारा आवाज लगाने पर उसका जवाब भी दे रहा है। बता दें कि मौके पर दांतारामगढ़ विधायक चौधरी वीरेन्द्र सिंह, कलक्टर अविचल चतुवेर्दी, एडीएम धारा सिंह मीणा, सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

यह है मामला (4 Year Old Boy fell in Borewell In Sikar)

यह घटना सीकर के खाटूश्यामजी के नजदीकी गांव का बताया जा रहा है। जहां कल शाम के समय एक 4 साल का बच्चा खेलते हुए बोरवेल में गिर गया। इस बोरवेल की गहराई करीब 400 फीट बताई जा रही है। हालांकि इसे 350 फीट से ज्यादा तक भर दिया था।

वहीं यह घटना तब घटी जब बोरवेल भरने वाले मजदूर खाना खाने चले और इसी दौरान बच्चा खेलते हुए बोरवेल में गिर गया। वहीं इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं लोगों का कहना है कि बच्चा बोरवेल में करीब 40 फीट पर अटका हुआ है। (4 Year Old Boy fell in Borewell In Sikar)

Also Read : Death By Slapping : पिता ने नकल की आशंका पर पुत्री को मारा थप्पड़, मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular