Friday, July 5, 2024
Homeराजस्थानदौसा में कार और पिकअप में भिड़ंत, 4 की मौत, कानपुर के...

दौसा में कार और पिकअप में भिड़ंत, 4 की मौत, कानपुर के रहने वाले हैं मृतक

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, Dausa News: राजस्थान के दौसा जिलें में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादस हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तो तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। भिडंत इतनी भीषण थी कि कार चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक यूपी के कानपुर के निवासी हैं। सुचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया व मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया।

कोथून-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा कोथून-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। जहां एक कार और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हाइसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी रखवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। तीन घायलों में से दो की हालत नाजूक बताई जा रही है। जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है।

खाटू श्याम जा रहे थे कानपुर निवासी

पुलिस के अनुसार मृतक सीकर खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। इस हादसे में कार में बैठे 5 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। वहीं पिकअप सवार दोनों व्यक्ति भी घायल हो गए। उनकी हालत नाजूक बताई जा रही है। उन्हें जयपुर रेफर कर दिया है। घटना के बाद यूपी के कानपुर निवासी मृतकों के परिवार को सूचना दे दी है। उनके आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 109 नए मामले

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular