Monday, July 8, 2024
Homeराजस्थान13 Year Old Minor Raped आरोपी डरा धमकाकर करता डेढ़ साल तक...

13 Year Old Minor Raped आरोपी डरा धमकाकर करता डेढ़ साल तक दुष्कर्म

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, भरतपुर:

13 Year Old Minor Raped : राजस्थान से एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी एक नाबालिग बच्ची से डेढ़ साल से दुष्कर्म करता आ रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को डरा धमकाकर पिछले करीब डेढ़ साल से उसके साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम देता आ रहा था।

वहीं इस बता का खुलासा तक हुआ जब वह बच्ची गर्भवती हो गई। इसके बाद इस बात का पता परिवार को चला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला (13 Year Old Minor Raped)

बताया जा रहा है कि मामला थाना नगर क्षेत्र का है। जहां एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ जाटव कॉलोनी के रहने वाले मूलचंद ने करीब एक-डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसके गर्भवती होने पर परिवार को इस बात का पता चला। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि बच्ची के गर्भवती होने के बाद आरोपी मूलचंद और उसके सहयोगी उसे अलवर ले गए जहां एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात भी करवा दिया।

इसके बाद बच्ची के परिवार पर मामला दर्ज न करवाने के लिए दवाब भी बनाया गया। लेकिन बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मूलचंद जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

Also Read : Black Fungus in Rajasthan जाने प्रदेश में क्यों बढ़ने लगा है फिर से ब्लैक फंगस का खतरा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular