Rajasthan Budget 2022 जाने गहलोत सरकार की वह घोषणा जिससे मकान और प्लॉट खरीदना हुआ सस्ता

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Budget 2022 : राजस्थान में अब मकान और प्लॉट खरीदना पहले से सस्ता होने वाला है। इसका कारण सीएम गहलोत द्वारा बजट में की गई एक घोषणा है। राज्य सरकार ने स्टांप ड्यूटी में एक फीसदी की छूट प्रदान की है। इससे आमजन को मकान या प्लाट खरीदने के समय फायदा होगा।

वहीं इसके अलावा अपने परिवार के बुजुर्ग के नाम पर किसी तरह की संपती खरीदते हैं तो उसमें भी आपको फायदा मिलेगा। इससे आपको स्टांप के अलावा रजिस्ट्री फीस में भी राहत मिलेगी। वहीं इससे पिछले बजट में भी 50 लाख रुपए तक के फ्लैट खरीद पर स्टांप ड्यूटी को 6 फीसदी से कम करके 4 फीसदी किया था। इसकी अवधि को भी गहलोत सरकार ने एक साल बढ़ा कर मार्च 2023 तक कर दिया है। (Rajasthan Budget 2022)

यह स्टांप ड्यूटी हुई समाप्त

बजट में घोषणाएं करते हुए सरकार ने बेटी-बहू के नाम पर संपती की गिफ्ट डीड करने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी को खत्म कर दिया। बता दें कि वर्तमान में इस मामले में स्टांप ड्यूटी 1 फीसदी ली जाती थी। और अधिकतम 1 लाख रूपए तक ली जाती थी।

वहीं यदि आप 100 वर्गगज तक के प्लाट या मकान को खरीदतें है तो अब स्टांप ड्यूटी में 1 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं इसके अलावा रजिस्ट्री फीस में भी राहत दी गई है। यदि सपंती 60 साल या उससे ज्यादा के किसी व्यक्ति के नाम पर खरीदा जाता है। तो इस भूखंड की खरीद पर लगने वाले पंजीयन फीस आधी देनी पड़ेगी। (Rajasthan Budget 2022)

Rajasthan Budget 2022

Also Read : Firing on Police in Chittorgarh चित्तौड़गढ़ में पुलिस पर फायरिंग कर कार छोड़ भागे तस्कर, करीब दो करोड़ की ड्रग्स बरामद

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago