Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानभारत आई तो 7 दिन लापता रही Anju..राजस्थान में इस जगह थी

भारत आई तो 7 दिन लापता रही Anju..राजस्थान में इस जगह थी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), Anju In Rajasthan: बीते हफ्ते पूरे 4 महीने बाद अंजू के पाकिस्तान से भारत लौटने की खबर सामने आ रही थी। लेकिन भारत आ जाने पर भी पिछले 7 दिनों तक उसका कोई अता-पता नहीं था। भारत लौत आने पर ना वो अपने पति के पास पहुंचीं थी और ना ही एमपी में अपने पिता के पास। अंजू 29 नवंबर को भारत लौटी थी। 30 नवंबर को उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में थी। अब एक हफ्ते बाद 6 दिसंबर को अंजू अलवर के भिवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां पर पुलिस ने उससे पूछताछ भी की।

एक हफ्ते से लापता थी अंजू

चार महीने पहले अपने पति अरविंद से झूठ बोलकर अंजू पाकिस्तान पहुंच गई थी। अब 29 नवंबर को राजस्थान की अंजू वापस भारत लौट आई। पाकिस्तान पहुंच अंजू ने वहां अपने प्रेमी नसरुल्लाह से से निकाह कर लिया। अंजू ने अपना नाम भी बदलकर फातिमा कर लिया। जब वह वाघा बॉर्डर लौटी तो सुरक्षा एजेंसियों ने उससे लंबी पूछताछ की। इसके बाद वो कहां गई किसी को पता नहीं। अंजू की लास्ट लोकेशन 30 नवंबर को दिल्ली थी. लेकिन 7 दिन बाद पता चला है कि अंजू अलवर के भिवाड़ी में है।

अलवर के भिवाड़ी पुलिस स्टेशन में पूछताछ

यहां बुधवार को पुलिस ने अंजू से पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए हैं। दरअसल, भिवाड़ी थाने में अंजू के पति अरविंद ने एक एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही अंजू के पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह के खिलाफ अरविंद ने मामला दर्ज करवाया है। 30 नवंबर के बाद अंजू कहां थी किसी को नहीं पता। लेकिन अब वह भिवाड़ी में है जहां पुलिस को उसने अपने बयान भी दर्ज करवाए हैं।

वापस क्यों आई अंजू?

बता दें, अंजू ने पंजाब में खुफिया एजेंसियों को बताया था कि वो भारत सिर्फ अरविंद से तलाक लेने आई है। इसके अलावा वो बच्चों को भी मिस कर रही थी। इसलिए उनसे भी मिलेगी। हालांकि, ना तो अंजू का पति अरविंद, ना पिता गयाप्रसाद थॉमस और ना ही बच्चे अब उससे बात करना चाह रहें हैं। परिवार का कहना है कि अंजू से उनका अब कोई लेना देना नहीं है। जहां पति अरविंद ने कहा कि अंजू जहां मर्जी जाए, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं, ग्वालियर में रह रहे अंजू के पिता ने भी कहा कि उनकी बेटी उनके लिए तभी मर गई थी जब वो पाकिस्तान गई थी। बच्चों का भी यही कहना है कि वो अंजू से नहीं मिलना चाहते।

हो गई थी वाइरल

जिस वक्त सीमा हैदर के बच्चों समेत पाकिस्तान से भारत आने की खबर सुर्खियों में थी, उसी बक्त एक और खबर दोनों मुल्कों के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। जहां पाकिस्तान से सीमा हैदर भारत आई थी वहीं भारत से भी राजस्थान की अंजू भी पाकिस्तान पहुंच गई थी। दोनों ही केसों में दोनों ही देशों की महिलाएं पहले से ही शादी-शुदा थी। दोनों ही अपने पतियों को तलाक दिए बगैर पराए मुल्क अपने प्रेमियों के पास पहुंचीं थीं।

क्या है पुरा मामला

अंजू 21 जुलाई को पाकिस्तान गई थी. उसने पति अरविंद से कहा था कि वो जयपुर अपनी दोस्त के यहां घूमने जा रही है। लेकिन फिर बाद में पता चला कि अंजू तो पाकिस्तान पहुंच गई है। इसका पता जब अरविंद को चला तो उसने अंजू को फोन किया। पूछा कि उसने झूठ क्यों कहा। पहले तो अंजू यही कहती रही कि वो यहां सिर्फ घूमने के लिए आई है और दो से चार दिन में वापस लौट आएगी।

मामला मीडिया के जरिए पूरे भारत में फैल गया। इसके बाद कहानी में असल मोड़ तब आया जब पता चला कि अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। फिर अरविंद ने अंजू और नसरुल्लाह के के खिलाफ भिवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज करवाया।

एक्शन लेगी भिवाड़ी पुलिस?

अंजू ये मानने को तैयार नहीं थी कि उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। हालांकि, जब नसरुल्लाह ने इस बात खुलासा किया कि दोनों का निकाह हो चुका है, तब जाकर अंजू ने भी इस बात को मान लिया। यह मामला देश में कई दिनों तक सुर्खियों में बना रहा। अंजू तब से लगातार यही कह रही थी कि वो भारत आ रही है। लेकिन वो नहीं आई। अब 29 नवंबर को अचानक से अंजू भारत आ गई। फिलाल देखना ये होगा कि पुलिस अरविंद द्वारा दर्ज कराई FIR पर क्या कार्रवाई करती है।

read also-https://rajasthan.indianews.in/wp-admin/post-new.php

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular