Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023 : अनोखी है ये सीट, सिर्फ एक वोट के...

Rajasthan Election 2023 : अनोखी है ये सीट, सिर्फ एक वोट के अंतर से होता है हार-जीत का फैसला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में राजनीतिक पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। राजनीतिक पार्टियों के लिए एक-एक विधानसभा महत्वपूर्ण है। आज हम ऐसे सीट की बात करने जा रहें है। जो बीजेपी और कांग्रेस के लिए प्रमुख सीटों में से एक है। इसी विधानसभा सीट ने राजस्थान को एक वोट का महत्व बताया था। क्योंकि चुनावी नतीजों में एक वोट से जीत हार तय हुई थी। ये राजसमंद जिले की नाथद्वारा विधानसभा की सीट है।

क्यों जरुरी है ये सीट

बता दें कि राजसमंद जिले को श्री नाथ की नगरी भी कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां श्रीनाथ जी का प्रसिद्ध मंदिर हैं। भारत के कई राज्यों से हजारों की संख्या में रोजाना भक्त आते हैं। मेवाड़ में उदयपुर शहर सीट और नाथद्वारा की सीट हमेशा चर्चा में रही है। नाथद्वारा से सीपी जोशी और उदयपुर शहर से गुलाब चंद कटारिया अभी असम के राज्यपाल हैं। बता दें कि वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में ऐसा इतिहास रचा कि लोगों के जहन में अब तक है। क्योंकि यहां जीत हार का फैसला मात्र एक वोट से हुआ था।

एक वोट से जीत-हार का फैसला

जानकारी के अनुसार चुनाव में हारने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी थे। इनके सामने बीजेपी के कल्याण सिंह थे। कल्याण सिंह को 62216 वोट मिले जबकि सीपी जोशी ने 62215 वोट हासिल किए थे। इस विधानसभा सीट से दिग्गज नेताऔं ने चुनाव लड़ा हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं को दो-दो बार मौका दिया। लेकिन वह कभी हैट्रिक नहीं लगा सके और हार का सामना करना पड़ा। पिछले 43 साल ने हुए नौ बार विधानसभा चुनाव के आंकड़े यहीं कह रहे हैं।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular