Sunday, June 30, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023: आम आदमी पार्टी की जारी हुई दूसरी लिस्ट, 21...

Rajasthan Election 2023: आम आदमी पार्टी की जारी हुई दूसरी लिस्ट, 21 उम्मीदवारों का किया ऐलान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के चलते आम आदमी पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवारों के नाम की दूसरी लिस्ट जारी करदी गई है। आप पार्टी की तरफ से जारी की इस सूची में 21 उम्मीदवारों को चुनाव के इस रण मेें उतारा गया है।

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई पिछली लिस्ट में 23 उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा गया था। अब AAP द्वारा अपने 21 नए उम्मीदवार उतार अगला दांव खेला गया। इन लिस्ट में बीकानेर वेस्ट, रतनगढ़, शाहपुरा, सीकर, चौमू, सिविल लाइन्ंस, बहरोड़, रामगढ़, बस्सी, नंदबाई, करौली, सवाई माधोपुर सहित कुल 23 सीटें शामिल हैं।

 

दूसरी ओर गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनावव के लिए 19 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। यह कांग्रेस द्वारा दी गई तीसरी लिस्ट थी।

जानें किसने कितने उम्मीदवार उतारे

  • कांग्रेस द्वारा अब तक 95 उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
  • BJP द्वारा अब तक दो लिस्ट जारी की गई है। पहली लिस्ट में उन्होंने 41 उम्मीदवार तथा दूसरी लिस्ट में 83 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया।

राजस्थान विधानसभा की 200 विधानसभा सीटों में से 2018 में कांग्रेस द्वारा 99 सीटें जीती गई थी। जबकि, बीजेपी को 73 सीटें मिली थीं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular