Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को लेकर कुछ ऐसा बोल गए सचिन पायलट,...

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को लेकर कुछ ऐसा बोल गए सचिन पायलट, कांग्रेसी खुद हैरान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है, जिसके लिए वोटिंग 25 नवंबर को होनी है। ऐसे में सचिन पायलट ने एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की जनता को कांग्रेस की योजनाएं पसंद आ रही हैं, हम एक बार फिर राजस्थान में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।

काग्रेस बढ़ रही जीत की ओर

सचिन पायलट ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा चुनाव अभियान काफी अच्छा चल रहा है। हमें मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जो रेस्पॉन्स मिल रहा है वह बहुत ही उत्साहित है। कांग्रेस लगातार जीत की ओर बढ़ रही है, हम जिस उम्मीद से चुनाव लड़ रहे थे उससे ज्यादा बहुमत चुनाव में लेकर हम आऐंगे।

कांग्रेस प्रचार में आएगी भीड़

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे दिवाली के बाद राजस्थान दौरे पर आएंगे और यहां वो बड़ी जनसभाओं का संबोधित करेंगे। हमारा लक्ष्य बहुत पॉजिटिव है, हमने जो भी घोषनएं की हैं और जनकल्याण की बात कही है उसे जनता काफी पसंद कर रही है। साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार में काफी भीड़ नजर आ रही है।

Also Read:  महिलाओं ने चुरा लीं 7 लाख साड़ी, हैरान कर देगा पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular