Friday, July 5, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023: RLP प्रमुख ने रैली में दिखाया दम! साधा सरकार...

Rajasthan Election 2023: RLP प्रमुख ने रैली में दिखाया दम! साधा सरकार पर निशाना

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Rajasthan Election 2023: रविवार यानी 22 अक्टूबर को राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र में आरएलपी की सत्ता संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान गांधी चौक पर आयोजित आरएलपी की सभा को संबोधित करते हुए आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि में प्रदेश व देश के जवानों व किसानों की हितों की लड़ाई लड़ता हूं। इसलिए आज मेरे साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

कृषि कानूनों के विरोध में 70 दिन तक सड़क पर लड़े बेनीवाल

उन्होनें आगे कहा कि केंद्र की सत्ता छोड़कर कृषि कानूनों के विरोध में 70 दिन तक सड़क पर लड़ाई लड़ी। सत्ता संकल्प यात्रा पहुंचने के दौरान यहां के कार्यकर्ताओं ने आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, मेड़ता विधायक इंद्रा देवी बावरी, बॉडी बिल्डर प्रिया मेघवाल, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, सीताराम नायक, पार्टी के जिलाध्यक्ष मदनलाल ढाका सहित साथ आए सभी अतिथियों को 21 किलो की माला पहनाकर शानदार और दमदार स्वागत किया।

बेटों को एक-दूसरे का दुश्मन बना दिया-बेनीवाल

इस दौरान आरएलपी सुप्रीमो बेनीवाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की सरकार को बदलना है। छोटे स्वार्थ के लिए नेताओं ने किसानों के बेटों को एक-दूसरे का दुश्मन बना दिया। इस दौरान बॉडी बिल्डर प्रिया मेघवाल, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, सीताराम नायक, जिलाध्यक्ष मदनलाल ढाका, सीताराम नायक, रमेश शर्मा, श्रवण कुमार सारण, विद्याधर सारण, संदीप कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया। मंच का संचालन ओमप्रकाश मेघवाल ने किया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular