Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव में नया मोड़, सूबे के दो...

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव में नया मोड़, सूबे के दो बड़े नेता BJP में शामिल

- Advertisement -

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अब कुछ समय ही रह गया है। इसी बीच जानकारी मिली है कि विश्वजीत जीत सिंह मेवाड़ बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं। साथ ही भवानी सिंह कालवी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस पर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा “जिनकी आज पार्टी में सदस्यता हुई है वह वीर महाराणा प्रताप के वंशज विश्व राज सिंह और दूसरे भवानी सिंह कालवी जिनके पिता करनी सेना के अध्यक्ष रहे हैं।”

2047 तक भारत विकसित देश -अर्जुन राम मेघवाल

प्रेस वार्ता में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने वाले मोदी जी के संकल्प में राजस्थान का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है। राजस्थान में विकास राज सिंह और भवानी सिंह के बीजेपी में आने के बाद और होगा। भवानी सिंह कालवी ने कहा कि बीजेपी जो भी एक टीम के नाते मुझे बताएगी और एक टीम के खिलाड़ी की तरह मिलकर काम करेंगे और खेल जितनी को कोशिश करेंगे।

भवानी सिंह ने कहा

भवानी सिंह कालवी ने कहा कि- मेरे पूर्वजों ने (महाराणा प्रताप) हमेशा सर्व समाज की भलाई के लिए सोचा है और इसी सोच के साथ आज मैं बीजेपी के साथ जुड़ा हूं। जानकारी के मुताबिक राजस्थान समेत जिन दूसरे राज्यों में चुनाव होना है। वहां चुनावी तारीखों का ऐलान हो चुका है। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव होगा। नतीजों का ऐलान तीन दिसंबर को किया जाएगा।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular