Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023: मोदी बनाम राहुल गांधी! पहली बार होगा 2 शीर्ष...

Rajasthan Election 2023: मोदी बनाम राहुल गांधी! पहली बार होगा 2 शीर्ष नेताओं का एक सीट पर मुकाबला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: पीएम नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बाड़मेर की बायतू सीट पर चुनावी सभा करने वाले हैं। मोदी की इस सभा को लेकर BJP के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शनिवार को बाड़मेर पहुंच गए। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा बाड़मेर के बायतु में होने वाली पीएम की सभा को लेकर स्थल का जायजा लिया गया। वहीं, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के साथ BJP के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

बाड़मेर जिले की 7 विधानसभाओं में से लगभग हर सीट इस बार हॉट सीट बन गई है। परंतु बायतू पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा चुनाव लड़ै जा रहा हैं। वहीं कांग्रेस द्वारा भी मोदी की सभा समाप्त होने के बाद 17 नवंबर को राहुल गांधी की चुनावी सभा की तैयारियों में जुटी हुई है। राहुल गांधी राजस्थान में चुनावों का ऐलान होने के बाद अब तक नहीं आए हैं। यह उनका पहला चुनावी दौरा होगा। राहुल से पहले प्रियंका गांधी राजस्थान में 2 चुनावी सभाएं कर चुकी हैं।

वहीं, मोदी के चुनावी दौरे की तैयारियों को लेकर शनिवार को ही बाड़मेर BJP के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल द्वारा पीएम की सभा को लेकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी बाड़मेर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष जोशी एवं मंत्री कैलाश चौधरी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर भीड़ जुटाने की तैयारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जातक रहे सावधान! अपना राशिफल पढ़ जाने किन परेशानियों का करना पड़ सकता है…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular