Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस में आपसी कलह, टिकट न बांटने पर...

Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस में आपसी कलह, टिकट न बांटने पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस पार्टी में फिलहाल टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरु नहीं हुई है। लेकिन मौजूदा विधायकों के खिलाफ आक्रोश पार्टी के लिए सिरदर्द बना हुआ है। विधायकों का विरोध कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही कर रहे हैं।

विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन 

बता दें कि बुधवार को मंत्री जाहिदा खान के खिलाफ कामां से सैकड़ो कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह कहा कि डोटासरा से जाहिदा खान को टिकट न दिया जाए। जबकि बीते गुरुवार को बांदीकुई से कांग्रेस विधायक जीआर खटाना के खिलाफ भी सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे थे। फिर पीसीसी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जीआर खटना को टिकट न दिया जाए। यह प्रर्दशन लगभग 20 मिनट तक जारी रहा।

स्थानीय व्यक्ति को टिकट मिले- कार्यकर्ता

जानकारी के अनुसार विरोध प्रर्दशन कर रहे कार्यकरताओं का कहना है कि खटाना बाहरी हैं इसलिए पार्टी को स्थानीय व्यक्ति को टिकट देना चाहिए। लेकिन जिस समय कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरन पीसीसी मुख्यालय में कोई पदाधिकारी मौजूद नहीं था। जिस कारण कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के बाद चले गए।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular