Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023 : भाजपा- कांग्रेस का दबदबा होने के बावजूद, दोनों...

Rajasthan Election 2023 : भाजपा- कांग्रेस का दबदबा होने के बावजूद, दोनों पार्टी इन सीटों पर कितने सालों से कर रहीं इंतज़ार?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक पार्टियां ज़ोरो शोरों से जुट गई हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रिय पार्टियां चुनाव को जीतने के लिए राणनीति तैयार कर रहीं हैं। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें पार्टियां अलग-अलग उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार रही हैं।

अधिकांश सीटों पर भाजपा का दबदबा

बता दें कि राजस्थान में कुल 200 सीटें है, जिसमें 60 भाजपा तो 21 पर कांग्रेस का दबदबा हैं। इन सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों को हराना मुश्किल हैं। लेकिन, कुछ सीटें ऐसी हैं जहां 38 और 25 साल से कांग्रेस को जीत हासिल नहीं कर  सकें हैं। इन सीटों पर नज़र डालते हैं।

उदयपुर में आजतक नहीं जीतीं कांग्रेस

जानकारी के अनुसार उदयपुर में 25 साल से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन 1985 और 1998 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया था। 1985 में बस्ती विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को आखिरी बार जीत मिली थी। इसके बाद से कांग्रेस कभी नहीं जीत हासिल कर पाई। वर्ष 1998 के चुनाव में सांगानेर सीट से कांग्रेस की इंदिरा मायाराम चुनाव जीती थीं। फिर इसके बाद से कांग्रेस को आजतक जीत हासिल नहीं हुई।

30 साल बाद भाजपा करेगी वापसी?

बता दें कि 1993 के चुनाव में फतेहपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी भंवरलाल चुनाव जीते थे। इसके बाद से भाजपा यहां कमल का फूल खिलने का इंतज़ार कर रही है। 1998 के चुनाव में कोटपूतली सीट से रघुवीर सिंह ने जीत हासिल किया था। इस जीत के बाद से भाजपा आजतक वापसी नहीं कर पाई है।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular