Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने किया 7 गारंटियों का वादा, 71 लाख...

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने किया 7 गारंटियों का वादा, 71 लाख लोग करा चुके रजिस्ट्री

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चल रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को सत्ताधारी कांग्रेस दल जोरों-शोरों से चुनाव का प्रचार कर रहा है। कांग्रेस के संकल्प पत्र से पहले सीएम अशोक गहलोत द्वारा प्रदाश के लोगों को 7 गारंटियां दी गई है। जिसे लेकर राजस्थान में अब तक 71 लाख 83 हजार 295 लोग रजिस्टर भी करा चुके है। पार्टी द्वारा ये जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ‘कांग्रेस फिर से’ पर दी गई है। इससे साफ है कि कांग्रेस की गांरटियों में प्रदेश के लोग रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, चुनाव में कांग्रेस को ये गारंटियां कितना फायदा देंगे ये तीन दिसंबर को ही पता चलेगा।

क्या हैं कांग्रेस की 7 गारंटियां 

  • गृह लक्ष्मी गारंटी
  • गोधन गारंटी
  • फ्री लैपटॉप/टैबलेट गारंटी
  • चिरंजीवी आपदा राहत बीमा गारंटी
  • अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी
  • 500 में सिलेंडर गारंटी
  • ओपीएस गारंटी

ये भी पढ़े- The Great Khali: 51 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बने खली, तस्वीरें की शेयर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular