Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कसा एजेंसियों को तंज, कुत्ते-बिल्ली...

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कसा एजेंसियों को तंज, कुत्ते-बिल्ली से की तुलना

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चल रही ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस काफी परेशान है। इस बात का सबूत हम सभी को मिला जब खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान में वह तमीज की लहजा भूल ईडी की तुलना कुत्ते-बिल्ली से करने लगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को केंद्र एजेंसियों को तंज कसा गया। इस तंज को कसते हुए उनका कहना था कि अब देश में कुत्ते बिल्ली पकड़ने वालो से ज्यादा ईडी वाले घूमते नजर आरहे है। इस सब से केवल एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के सीएम द्वारा आईटी और ईडी की तुलना सड़क पर घूमने वाले कुत्ते और बिल्ली से की गई थी। कल एक बार फिर इस बात को राजस्थान के सीएम गहलोत द्वारा दोहराया गया।

आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

उनके इस बयान के बाद आलोचनाओं का एक सिलसिला शुरु हुआ। अब विपक्ष के नेता सीएम पर बयानी हमला करने को तैयार है। इस बयान पर हमलावर हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ईडी पर यह अभद्र टिप्पणी उनके काले कारनामों की स्वीकारोक्ति है।

ईडी की कार्रवाई से सता हुए सीएम अशेक गहलोत का कहना है कि अगले माह पांच प्रदेशों में चुनाव होने वाले है। हैरानी की बात है कि इन्ही राज्यों में भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलें सामने आरहे है, जिसके कारण ईडी द्वारा छापे मारे जा रहे है। उनका कहना था की ईडी के बारे में यह टिप्पणी की जा रही है कि क्योंकि यह लोग रोजाना परेशान कर रहे है, तो सीएम भी क्या ही करेंगे। जिस पर उनेहोंने कहाा कि लोक तंत्र अब खतरे में है, सलाथ ही संविधान की भी धज्जियां उड़ रही है।

मीडिया सहीत पीएम पर भी साधा निशाना 

सीएम अ्शोक गहलोत द्वारा मीडिया को बातचीत के दौरान कहा गलया कि एक सीएम को ऐसा कहना पड़ रहा है कि ईडी देश में कुत्तों की तरह घुम रही है, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है? सीएम द्वारा एजेंसियों को बताया गया कि वह केवल एक राजनितिक हथियार बनकर रह गए है। साथ ही उन्होंने मीडिया के एक तरफा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप सिर्फ एक तरफ जाते है। सीएम गहलोत द्वारा पीएम मोदी पर भी निशाना साधा गया। उन्होंने कहा कि आप समझ नहीं रहे हो देश के अंदर आपकी उलटी गिनती शुरू को चुकी है।

ये भी पढ़े- Aaj Ka Rashifal: वाहन के चलने पर बरतें सावधानी, जानें क्या है आज के आपके दिन का पुर्वानुमान

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular